बाजार में आया नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन, पीड़ित परिवार से की 47 हजार की ठगी, ऐसे हुआ खुलासा

Ads

बाजार में आया नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन, पीड़ित परिवार से की 47 हजार की ठगी, ऐसे हुआ खुलासा

  •  
  • Publish Date - April 19, 2021 / 02:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

भोपाल, मध्यप्रदेश। रेमडेसिविर इंजेक्शन की भारी किल्लत के बीच नकली इंजेक्शनों को भी खपाने का खुलासा हो रहा है। ऐसे गिरोह सक्रिय हो गए हैं, जो मोटा पैसा लेकर नकली दवाएं खपा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही इंदौर में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन की खेप के साथ एक डॉक्टर पकड़ा गया और अब भोपाल में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने का बड़ा मामला सामने आया है।

Read More News: हम हैं न क्यों टेंशन लेते हो…रेमडेसिवीर दिला देंगे…बस कुछ पैसे एक्सट्रा लगेगा, 47 हजार लेकर युवाओं ने थमा दिया नकली इंजेक्शन

दरअसल, मिसरोद थाना इलाके में स्थित 11 मील के पास निर्मल प्रेम प्राइवेट हॉस्पिटल हैं, जहां पिपरिया निवासी प्रकाश सिलावट कोरोना संक्रमण के चलते भर्ती हुए। मरीज की भतीजी स्वेता सिलावट के मुताबिक हॉस्पिटल के डॉक्टर ने उसके भाइयों को रेमडेसिविर इंजेक्शन के 6 डोज लाने के लिए कहा- दोनों ने दिनभर करीब 70 हॉस्पिटलों की खाक छानी, लेकिन रेमडेसिविर इंजेक्शन का इंतजाम नहीं हुआ।

Read More News: बंद कर दो कोरोना मरीजों को अटेंड करना या अपनी गारंटी पर भेज दो घर…डॉक्टरों की समस्या सुनकर मंत्रीजी ने दी नसीहत

शाम करीब 5 बजे हॉस्पिटल के बाहर ही उन्हें एक युवक मिला, जिसने गूगल पर रेमडेसिविर इंजेक्शन का असली फोटो दिखाकर एक डोज 26 हजार रुपए में उपलब्ध कराने की बात कही। दोनों भाई ठग के झांसे में आ गए और नकाबपोश ठग उन्हें बाइक से मंडीदीप स्थित इंडस टाउन ले गया।

Read More News: कैसे हुई 863 रेमडेसिविर इंजेक्शन की चोरी? पता लगाने में नकाम पुलिस और अस्पताल प्रबंधन

यहां पर युवक ने 47 हजार रुपए लेकर रेमडेसिविर के 2 नकली इंजेक्शन थमा दिए और कहा कि 5 हजार रुपए बाद में दे देना। दोनों भाई इंजेक्शन लेकर जब डॉक्टर के पास पहुंचे, तो पता चला कि इंजेक्शन नकली है।अब पीड़ित आज मिसरोद थाने जाकर ठगी की एफआईआर दर्ज कराएंगे।

Read More News:  राजधानी में मौत का अस्पताल ! पल भर में हो गया अमंगल…5 मौत .. जिम्मेदार कौन?