किसानों ने जेई सहित तीन कर्मचारियों को पीटा, 1 लाख 50 हजार की वसूली करने गई थी टीम
किसानों ने जेई सहित तीन कर्मचारियों को पीटा, 1 लाख 50 हजार की वसूली करने गई थी टीम
मुरैना। बिजली कंपनी के अधिकारी और कर्मचारियों से साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। रावतपुरा गांव वसूली करने गई बिजली कंपनी के जेई सहित तीन कर्मचारियों के साथ किसानों ने मारपीट किया। वहीं सभी की हाथ मुक्कों से पिटाई कर गांव से भगा दिया।
Read More News: ताहिर के साथ-साथ उसके आका को भी सजा मिलनी चाहिए- मनोज बाजपेयी
बिजली कंपनी के अधिकारी कर्मचारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अब आरोपियों की तलाशी में जुट गई है। जानकारी के अनुसार जेई सहित तीन कर्मचारी पोरसा थाना इलाके रावतपुरा गांव वसूली के लिए गए थे।
Read More News: इदलिब में हवाई हमले से 29 तुर्की सैनिकों की मौत, और बढ़ सकता है आंकड़ा
यहां किसान से 1 लाख 50 हजार रुपए वसूली करने के लिए बिजली कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे थे। इस दौरान किसानों ने पैसा नहीं देने को लेकर विवाद खड़ा कर दिया। जेई ने बताया कि किसानों ने एकजुट होकर उनके साथ मारपीट की। वहीं जान से मारने की धमकी देकर गांव से भगा दिया।
Read More News: ‘CAA के विरोध के लिए सोनिया और राहुल गांधी ने लोगों को भड़काया’, भड़काऊ भाषण के खिलाफ होगी सुनवाई

Facebook


