किसानों के खेत हुए जलमग्न, पलायन कर रहे किसान

किसानों के खेत हुए जलमग्न, पलायन कर रहे किसान

किसानों के खेत हुए जलमग्न, पलायन कर रहे किसान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: April 4, 2019 5:01 am IST

नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के बटेसरा गांव से इन दिनों किसान पलायन कर रहे हैं। दरअसल किसानों के लिए बनाई गई नहर जगह-जगह टुट गई है जिससे कई किसानों के खेत और घर भी जलमग्न हो गए है।

ये भी पढ़ें:लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी-कांग्रेस की चुनावी तैयारियां हुई तेज

बता दे कि करीब 10 साल पहले यहां नहर बनकर तैयार हुई थी, लेकिन किसानों के लिए इसमें पानी की शुरूआत पिछले 3 साल पहले शुरू हुई थी। और अब किसानों के खेत में पानी पहुंचने से पहले हालात ये हैं कि नहर का पानी इधर-उधर बर्बाद हो रहा है।

ये भी पढ़ें:पुलिस कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘इन्द्रधनुष योजना’

बटेसरा गांव में नहर टूटी तो नहर के रहने वाले कुछ गरीबों के आशियाने भी उजड़ गए। नहर की भ्रष्टाचार की कहानी की अगर बात की जाए तो आलम ये है कि महज उंगलियों से यहां लगा प्लास्टर उखड़ रहा है। वहीं नहर विभाग के अफसर इसके लिए ग्रामीणों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।


लेखक के बारे में