महिला आबकारी अधिकारी ने कार से जब्त किया अवैध शराब का जखीरा, छत्तीसगढ़ में खपाने की थी तैयारी, एक तस्कर गिरफ्तार

महिला आबकारी अधिकारी ने कार से जब्त किया अवैध शराब का जखीरा, छत्तीसगढ़ में खपाने की थी तैयारी, एक तस्कर गिरफ्तार

महिला आबकारी अधिकारी ने कार से जब्त किया अवैध शराब का जखीरा, छत्तीसगढ़ में खपाने की थी तैयारी, एक तस्कर गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: June 25, 2021 12:56 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में शराब तस्करों के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को आबकारी विभाग की टीम ने एक कार से अवैध शराब का जखीरा जब्त किया है। साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। जब्त की गई शराब की मात्रा 250 लीटर है। फिलहाल आबकारी विभाग की आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: राहुल-प्रियंका ने सचिन पायलट का नहीं उठाया फोन, दिल्ली में रूके 40 से 50 बार किए कॉल.. सांसद का बड़ा बयान

मिली जानकारी के अनुसार शराब तस्कर मध्यप्रदेश से शराब लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने के फिराक में थे। लेकिन इस बात की सूचना आबकारी विभाग को पहले ही मिल चुकी थी। महिला आबकारी अधिकारी की टीम ने घेराबंदी कर एक कार से 9 सौ 57 छोटी-बड़ी शराब की बोतलों के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है।

Read More: 35000 रुपए में खरीद सकते हैं 10 ग्राम सोना, कीमतों में हुई बड़ा बदलाव, जानिए 14 से 24 कैरेट Gold का ताजा भाव


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"