इंदौर: शहर के एसआर कम्पाउंट से भीषण आगजनी की खबर सामने आई है। दरअसल भारत सीरम एंड वैक्सीन लिमिटेड के गोदाम में आग लग गई, जिसके चलते कई बीमारियों में इस्तेमाल आने वाली वैक्सीन जलकर खाक हो गई। हालांकि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था, लेकिन तब तक लाखों रुपए की वैक्सीन जलकर खाक हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार भारत सीरम एंड वैक्सीन लिमिटेड के गोदाम में रविवार दोपहर आग लग गई है। आगजनी की घटना में कई बीमारियों में इस्तेमाल आने वाली वैक्सीन जलकर खाक हो गई, लेकिन ब्लैक फंगर्स बीमारी में इस्तेमाल 1 हजार वैक्सीन को बचा लिया गया।