डोंगरगढ़ के पहाड़ पर भीषण आगजनी, मां बम्लेश्वरी मंदिर की 12 दुकानें जलकर खाक
डोंगरगढ़ के पहाड़ पर भीषण आगजनी, मां बम्लेश्वरी मंदिर की 12 दुकानें जलकर खाक
डोंगरगढ़ः शहर से भीषण आगजनी की खबर सामने आई है। खबर है कि मां बम्लेश्वरी मंदिर की दुकानों ने आग लग गई, जिससे 12 दुकानें जलकर खाक हो गए। बताया जा रहा है कि आग लगने की खबर सुनते ही हड़कंप मच गया, लेकिन मंदिर के कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर पहाड़ पर मां बम्लेश्वरी मंदिर की 12 दुकानें जलकर खाक हो गई। हालांकि आग पर कर्मचारियों ने तत्काल काबू पा लिया था, जिससे एक बड़ी घटना टल गई।
बता दें कि 4 साल पहले भी पहाड़ पर स्थित दुकानों में आग लगी थी, जिसमें 70 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई थी।

Facebook


