SBI कियोस्क शाखा संचालक पर FD का पैसा गबन करने का आरोप, महिला ने दर्ज कराई शिकायत

SBI कियोस्क शाखा संचालक पर FD का पैसा गबन करने का आरोप, महिला ने दर्ज कराई शिकायत

SBI कियोस्क शाखा संचालक पर FD का पैसा गबन करने का आरोप, महिला ने दर्ज कराई शिकायत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: January 29, 2020 5:52 am IST

जांजगीर: एसबीआई कियोस्क शाखा संचालक के खिलाफ फिक्स डिपॉजिट के पैसे गबन करने के मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है। वहीं, एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद से शाखा संचालक फरार है। मामले में शिकायत दर्ज किए जाने के बाद से पुलिस आरोपी शाखा संचालक की तलाश में जुट गई है।

Read More: CAA विरोध: केरल विधानसभा में लगे राज्यपाल वापस जाओ के नारे, विधायकों ने दिखाए पोस्टर

दरअसल मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र का है, जहां एक महिला ने एसबीआई कियोस्क शाखा संचालक सोहरत बंजारे पर पैसे गबन करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसने फिक्स डिपाजिट के लिए 56 हजार रुपए जमा किए थे, लेकिन सोहरत बंजारे ने पैसे जमा नहीं किए। वहीं, महिला का यह भी कहना है कि उसे आज तक एफडी की रशीद भी नहीं मिली है। फिलहाल सोहरत बंजारे कियोस्क शाखा बंद कर फरार हो गया है।

Read More: WhatsApp अब पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम नहीं करेगा, 31 जनवरी के बाद नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल !


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"