होम क्वारंटाइन पॉजिटिव मरीज घूमते हुए नजर आया तो दर्ज होगी FIR, संक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त

Ads

अब लापरवाह लोगों के खिलाफ फिर से एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी है।

  •  
  • Publish Date - January 7, 2022 / 10:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

ग्वालियर। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। वहीं अब लापरवाह लोगों के खिलाफ फिर से एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें: 2 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

ग्वालियर जिला कलेक्टर ने होम क्वारंटाइन पॉजिटिव मरीजों को लेकर नया आदेश जारी किया है। जिसमें कहा है कि अगर कोई पॉजिटिव मरीज होम क्वारंटाइन की अवधी के दौरान घूमते हुए पाया गया तो केस दर्ज किया जाएगा। कलेक्टर के आदेश के बाद ऐसे लापरवाह मरीजों पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें: इन राज्यों में फिर हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

देखें आंकड़ें
मध्यप्रदेश में कोरोना के आंकड़ों पर नजर डाले तो गुरुवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार 1033 कोरोना मरीज मिले। प्रदेश में अब तक 7 लाख 96 हजार 396 संक्रमित की पुष्टि हो चुकी है। राहत की बात यह है कि आज एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। वहीं अब तक 10 हजार 535 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को 102 मरीज डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की सख्या 2475 है।

यह भी पढ़ें: नाइट कर्फ्यू में पुलिसकर्मियों का डांस, बॉलीवुड सॉन्ग पर जमकर थिरके वर्दीधारी, सोशल मीडिया में वायरल वीडियो