Watch Video: जबलपुर हाईकोर्ट में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
Watch Video: जबलपुर हाईकोर्ट में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित हाईकोर्ट में भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि अग हाईकोर्ट के पहले माले में नॉर्थ ब्लॉक में लगी है। हालांकि आगजनी की घटना से कोई जनहानि नहीं हुई है। आगजनी की घटना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है। वहीं, जिला एसपी अमित सिंह भी मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है।
Madhya Pradesh: Fire breaks out at Jabalpur High Court; more details awaited. pic.twitter.com/VsSbUVHzze
— ANI (@ANI) June 10, 2019
मिली जानकारी के अनुसार शाम लगभग 5 बजे जबलपुर हाईकोर्ट में आग लग गई। आगजनी की घटना के बाद पूरे हाईकोर्ट में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट के पहले माले में नॉर्थ ब्लॉक में रखे पुराने फर्निचर में आग लगी है। आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट के चलते लगी है, वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि किसी असमाजिक तत्व ने आग लगाई है।

Facebook


