Vietnam Boat Accident: समुद्र में मौत का तांडव… पलभर में हो गई 15 भारतीयों की मौत, पीएम मोदी की आंखें हुई नम, बोले- बेहद दुखी हूं
Vietnam Boat Accident: समुद्र में मौत का तांडव... पलभर में हो गई 15 भारतीयों की मौत, पीएम मोदी की आंखें हुई नम, बोले- बेहद दुखी हूं
Vietnam Boat Accident: समुद्र में मौत का तांडव... पलभर में हो गई 15 भारतीयों की मौत, पीएम मोदी की आंखें हुई नम, बोले- बेहद दुखी हूं/Photo Creadit: X
- 15 भारतीय पर्यटकों की मौत वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास स्पीडबोट पलटने से हुई
- 36 लोग थे सवार, जिनमें 32 भारतीय पर्यटक और चालक दल के 4 सदस्य शामिल थे। 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया
- प्रधानमंत्री ने शोक जताया, जबकि भारतीय दूतावास राहत एवं सहायता कार्य में जुटा है
हनोई। Vietnam Boat Accident: वियतनाम के फू क्वोक द्वीप में दर्दनाक हादसा हो गया है, यहां शनिवार को एक नौका (स्पीडबोट) पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई। हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने इसकी पुष्टि की। दूतावास के अनुसार, नाव में 32 भारतीय पर्यटकों और स्थानीय चालक दल के चार सदस्यों सहित कुल 36 लोग सवार थे। इनमें से 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।
फू क्वोक, वियतनाम का सबसे बड़ा द्वीप है और अपने सफेद रेतीले समुद्र तटों, प्रवाल भित्तियों तथा द्वीप भ्रमण के कारण प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। बताया गया है कि ये पर्यटक द्वीप भ्रमण से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
Vietnam Boat Accident वियतनामी समाचार पोर्टल ‘वीएन एक्सप्रेस इंटरनेशनल’ के अनुसार, स्पीडबोट ‘होन मे रुट नगोआई’ द्वीप से लगभग 400 मीटर दूर पलट गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद पर्यटक नौकाएं यात्रियों को बचाने के लिए पहुंचीं। बाद में सीमा सुरक्षा बल, नौसेना, तटरक्षक बल और अन्य एजेंसियों ने संयुक्त रूप से व्यापक खोज एवं बचाव अभियान चलाया।
वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास पर्यटकों से भरी नाव पलटने से 15 लोगों की मौत हो गई!!
नाव में 32 भारतीय पर्यटक और चालक दल के 4 सदस्य सवार थे!
राहत एवं बचाव अभियान जारी है, जबकि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है !!#Shockingnews #ViralVideo #Soshalmidia pic.twitter.com/08TBZ6GRSd
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) July 11, 2026
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ यात्री पलटी हुई नाव के अंदर ही फंस गए थे, जिससे बचाव अभियान में काफी कठिनाई आई। स्थानीय मीडिया के अनुसार, दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी 15 पर्यटकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों में 10 तमिलनाडु, तीन आंध्र प्रदेश और दो केरल से थे। भारतीय दूतावास द्वारा ‘एक्स’ पर साझा की गई सूची के अनुसार, मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।
एक बड़ी लहर नाव से टकराई
Vietnam Boat Accident दुर्घटना में जीवित बचे निर्मल कुमार ने ‘पीटीआई वीडियो’ से बातचीत में बताया, ‘‘ एक बड़ी लहर नाव से टकराई। करीब 20 लोग बाहर निकल आए, लेकिन बाकी लोग अंदर फंस गए।’’ उन्होंने कहा,‘‘ यह एक बंद नाव थी। हम दोनों (मैं और मेरा मित्र) आगे की ओर बैठे थे, इसलिए बच गए। पीछे बैठे लोग अंदर फंस गए। हालांकि, नाव संचालकों ने सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय किए थे।’’
‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) के अनुसार, वियतनामी टीवी चैनलों पर प्रसारित फुटेज में समुद्र में ऊंची लहरें और तेज हवाएं दिखाई दीं। बचाव दल ने पानी में फंसे लोगों की ओर रबर के रिंग फेंके और जेट स्की के जरिए उन्हें किनारे तक पहुंचाया, जहां मौजूद लोगों ने कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार दिया।
दुर्घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। ‘एपी’ की रिपोर्ट के अनुसार, वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हुंग ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और दुर्घटनास्थल सहित अन्य जलमार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा करने के निर्देश भी दिए हैं।
PM नरेंद्र मोदी ने जताया शोक
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया ‘X’ पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय नागरिकों से जुड़े इस दर्दनाक हादसे की खबर से वह बेहद दुखी हैं। उन्होंने कहा,‘‘ अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वियतनाम में भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। हमारे अधिकारी वियतनामी प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं।’’
Extremely saddened to learn about the tragic news of a boat accident involving Indian nationals near Phu Quoc, Vietnam.
My sincere condolences to the families who lost their loved ones. My prayers for the early recovery of the injured survivors.
Our Embassy and Consulate are…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 11, 2026
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जताया दुख
वियतनाम नाव हादसे में भारतीयों की मौत पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दुख जताया है। उन्होंने X पर पोस्ट कर हादसे पर दुख व्यक्त कियाने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वियतनाम के फु क्वोक के पास भारतीय नागरिकों के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण नाव दुर्घटना से गहरा दुख हुआ है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूँ।
Deeply distressed by the unfortunate boat accident involving Indian nationals near Phu Quoc, Vietnam.
Heartfelt condolences to the bereaved families. Praying for the swift recovery of those injured.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) July 11, 2026
ये भी पढ़ें

Facebook


