रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दीपावली संदेश को लेकर डीजीपी और संबंधित जिले के एसपी 517 शहीद परिवारों के घर जाएंगे। छत्तीसगढ़ पुलिस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। एक दिवाली ऐसी भी लिखकर छत्तीसगढ़ पुलिस ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे वीर #शहीद हमारे आन बान और शान हैं। राज्य में पहली बार दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का शुभकामना संदेश डीजीपी डीएम अवस्थी और संबंधित जिले के एसपी 517 शहीदों के घर लेकर जाएंगे। प्रशासन द्वारा शहीदों के परिजनों के कल्याण के लिए निरंतर नवीन कार्य किए जा रहे हैं।
Read More News: कोरोना के बाद जिले में स्क्रब टाइफस का खौफ, चूहों से फैलने वाली बीमारी से 2 की मौत, 2 का इलाज जारी
गृहमंत्री ताम्रध्वज पहुंचे शहीद अमित नायक के घर
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज स्वयं दुर्ग जिले के शहीद अमित नायक के घर पहुंचे और उनके परिजनों से भेंट कर मुख्यमंत्री का संदेश देते हुए उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा भी उपस्थित थे।
Read More News: इस दिवाली घर में करें कुबेर कुंजी की स्थापना, कभी नहीं होगी धन की कमी, जानें पूजा-विधि
CM भूपेश ने शहीदों की शहादत को किया नमन
“एक #दीवाली ऐसी भी”*
हमारे वीर #शहीद हमारे आन बान और शान हैं। राज्य में पहली बार दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का शुभकामना संदेश
डीजीपी श्री डी एम अवस्थी व
संबंधित जिले के एसपी 517 शहीदों के घर लेकर जाएंगे।@LestWeForgetIN pic.twitter.com/kvNH9zim3Z— Chhattisgarh Police (@CG_Police) November 12, 2020
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीपावली के पावन पर्व पर शहीद जवानों के परिजनों को शुभकानाएं प्रेषित की हैं। मुख्यमंत्री के शुभकामना संदेश को पुलिस महानिदेशक और संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों के भी माध्यम से शहीदों के परिजनों को भेंट किया जा रहा है। सीएम बघेल ने शहीदों की शहादत को नमन करते हुए कहा है कि राज्य बनने के बाद अब तक छत्तीसगढ़ पुलिस के 517 वीर जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर राज्य और देश के लिए बलिदान दिया है। हमारे जवानों के शौर्य और पराक्रम को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।
Read More News: दिवाली पर भी नहीं मिला साढ़े तीन हजार सफाई कर्मचारियों को वेतन, निगम मुख्यालय का किया घेराव
शासन द्वारा शहीदों के परिजनों के कल्याण हेतु तत्परता से कार्यवाही की जा रही है। विगत दो वर्षों में 47 शहीदों के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गयी है। इसके साथ ही शहीदों के परिजनों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है, विगत दो वर्षो में शहीदों के परिजनों को लगभग 21 करोड़ रूपए की सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि शहीद जवानों के परिजनों को आर्थिक कठिनाई न उठाना पड़े इसके लिए हम सदैव चिंतित हैं। इसी तारतम्य में शहीद जवानों के परिजनों को दी जाने वाली एक्सग्रेशिया राशि (अनुग्रह अनुदान) 03 लाख रूपये से बढ़ाकर 20 लाख रूपए भी कर दी गयी है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि शहीदों के परिजन स्वयं को अकेला ना समझें, आप हमारे परिवार का हिस्सा हैं और आपके हर सुख-दुख में हम हमेशा आपके साथ हैं। दीपावली अंधकार को मिटाकर रोशनी फैलाने का पर्व है। इस पर्व पर मेरी शुभकानाएं हैं कि आपके परिवार में हमेशा खुशियों की रोशनी बनी रहे।
Read More News: राज्यपाल अनुसुईया उइके ने दी दिवाली की बधाई, बोलीं- कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाएं त्योहार