पूर्व सीएम कमलनाथ का बड़ा बयान, कहा- अब जनता क्या, बीजेपी के लोग ही पार्टी से हो रहे नाराज

पूर्व सीएम कमलनाथ का बड़ा बयान, कहा- अब जनता क्या, बीजेपी के लोग ही पार्टी से हो रहे नाराज

पूर्व सीएम कमलनाथ का बड़ा बयान, कहा- अब जनता क्या, बीजेपी के लोग ही पार्टी से हो रहे नाराज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: September 8, 2020 10:32 am IST

भोपाल: मध्य प्रदेश में आगामी दिनों में 27 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। लेकिन उपचुनाव के ऐलान से पहले ही सियासी गलियारों में हंड़कंप मचा हुआ है। वहीं, नेताओं के दल-बदल का सिलसिला भी जारी हो गया है। इस सियासी घमसान के बीच 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी रहे सतीश सिकरवार ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। सतीश सिकरवार के कांग्रेस प्रवेश को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ ने मीडिया के सामने बड़ा बयान दिया है।

Read More: शिवराज कैबिनेट: अब कोरोना जांच के लिए नहीं देने होंगे पैसे, मंत्रिमंडल ने इन अहम प्रस्तावों पर भी लगाई मुहर

पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा है कि रोज बड़ी संख्या में बीजेपी के लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। बहुत सारे लोग कांग्रेस की सदस्यता लेना चाहते हैं। कल भी 20 से अधिक भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। लेकिन हम इसे हम इसे मीडिया इवेंट नहीं बनाते हैं।

Read More: BJP समर्थकों पर उंगली उठाने वाले का हाथ काट देंगे, इस राज्य के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का विवादित बयान

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं के लिए हम मीडिया इवेंट नहीं बनाते हैं। हम पब्लिसिटी नहीं करते, ये बीजेपी की राजनीति हैं। अब जनता क्या बीजेपी के लोग ही बीजेपी से नाराज हो रहे हैं। बीजेपी के लोग त्रस्त है, ये आज कल मध्यप्रदेश का हाल चाल है।

Read More: कैबिनेट मंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी करने और एनकाउंटर की धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

उन्होंने कांग्रेस की सर्वे रिपोर्ट पर कहा कि रिपोर्ट बहुत अच्छी है, हमें कोई चिंता नहीं है। मध्यप्रदेश का नागरिक बहुत समझदार है, वो आज सच्चाई का साथ देंगे। मुझे मध्यप्रदेश के मतदाता पर पूरा विश्वास है। इन 27 विधानसभा जहां चुनाव हो रहे है वहा कि जनता पर हमें भरोसा है।

Read More: उप्र में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ नहीं, ‘ईज ऑफ डूइंग क्राइम’ है: प्रियंका


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"