पूर्व सीएम रमन सिंह पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, हाईकोर्ट के सिंगल बेंच ने किया सुनवाई से इंकार

पूर्व सीएम रमन सिंह पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, हाईकोर्ट के सिंगल बेंच ने किया सुनवाई से इंकार

पूर्व सीएम रमन सिंह पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, हाईकोर्ट के सिंगल बेंच ने किया सुनवाई से इंकार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: December 2, 2020 2:06 pm IST

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह के खिलाफ कांग्रेस नेता विनोद तिवारी की ओर से आय से अधिक संपत्ति मामले में दायर की गई याचिका पर सुनवाई से हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने इंकार कर दिया है। हाईकोर्ट जस्टिस संजय के अग्रवाल की सिंगल बेंच ने निजी कारणों का हवाला देते हुए मामले पर सुनवाई से इनकार कर दिया। अब मामले को चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच के पास भेजा जाएगा।

Read More: शादी के बाद मरते दम तक नहीं छोड़ा पति-पत्नी ने एक दूसरे का हाथ, परिजनों ने दूल्हा-दुल्हन बनाकर एक चिता पर किया अंतिम संस्कार

बता दें कि विनोद तिवारी ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि रमन सिंह ने 2008-09 और 2013-14 के चुनाव के दौरान अपनी संपत्ति से जुड़ी जानकारियां चुनाव आयोग से छिपाई थी। विनोद तिवारी ने रमन सिंह पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है। पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की गई है।

Read More: निरीक्षकों के साथ खाद्य अधिकारियों का भी ट्रांसफर, देखें नई पदस्थापना


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"