बेटी को पूर्व मुख्यमंत्री ने साल भर पहले लाड़ से ​किया था विदा, निधन की खबर सुन रो पड़े

बेटी को पूर्व मुख्यमंत्री ने साल भर पहले लाड़ से ​किया था विदा, निधन की खबर सुन रो पड़े

बेटी को पूर्व मुख्यमंत्री ने साल भर पहले लाड़ से ​किया था विदा, निधन की खबर सुन रो पड़े
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: July 18, 2019 4:59 pm IST

विदिशा: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दत्तक पुत्री भारती का गुरुवार दोपहर बीमारी के चलते निधन हो गया। भारती गुरुवार को रूटिन चेकअप के लिए डॉक्टर के पास पहुंची थी। इसी दौरान उसे चक्कर आने लगा और बेहोश होकर गिर पड़ी। भारती को अनन फानन में स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Read More: विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप में प्रभारी उप संचालक निलंबित, मंत्री अनिला भेड़िया ने दिए निर्देश

दत्तक पुत्री भारती की मौत की खबर सुनते ही शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह और पुत्र कार्तिकेय अस्पताल पंहुचे। वहीं, सूचना मिलने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने अपने आगामी कार्यक्रम रद्द कर देर राम ही विदिशा पहुंच गए हैें। शिवराज सिंह पुत्री की मौत पर रो पड़े, जिन्हें साथियों ने सांत्वना देकर शांत करवाया। बहुत कम मौके ऐसे देखे हैं जब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस प्रकार लोगों ने रोते देखा हो।

Read More: विधानसभा कार्यवाही शुक्रवार 11 बजे तक के लिए स्थगित, अधिकारियों के उपस्थित ना रहने पर सभापति ने जताई नाराजगी

आखें नम होना जायज है क्योंकि 1 साल पहले जिस बेटी को मुख्यमंत्री रहते हुए शिवराज सिंह चौहान ने विदा किया था, आज उसी बेटी के मातम में शामिल हुए। अभी हाल ही में अपने पिता की मौत के बाद शिवराज सिंह चौहान को सार्वजनिक रूप से रोते देखा गया था और आज एक दूसरा मौका है, जब अपनी दत्तक बेटी जो उनके सुंदर सेवा आश्रम में रहती थी। 1 साल पहले उन्होंने बड़ी धूमधाम से इसका व्यवहार किया था, लेकिन बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई। शिवराज सिंह चौहान इसके बाद सुंदर सेवाश्रम पहुंचे जहां रह रहीं बेटियों से मुलाकात की।

Read More: कारों की भिड़ंत में दो महिला प्रोफेसरों की मौत, 1 प्रोफेसर का गंभीर स्थिति में इलाज जारी

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/DeO4rFhkGmc” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"