ग्वालियर। तीन दिन के विधानसभा सत्र आयोजित होने पर पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह ने आपत्ति जताई है। गोविंद सिंह ने कहा है कि 3 दिन में जन समस्याओं में सुनवाई नहीं हो सकती। एक दिन तो सप्लीमेंट्री बजट में ही चला जाएगा। कोरोना संकट, किसान समस्या और बेरोजगारी समस्या पर चर्चा होनी है। लेकिन सरकार समय कम देकर अपनी जिम्मेदारियों से बच रही है सरकार।
Read More News: पूर्व CM कमलनाथ ने कहा- शादियां रात 10 बजे तक, नाइट कर्फ्यू 10 बजे से लागू लेकिन शराब दुकानें रात 11 बजे तक चालू?
गोविंद सिंह ने नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर कहा है कि मैं किसी दौड़ में नहीं हूं, लेकिन कुछ लोग नहीं चाहते कि मैं नहीं बनूं तो यह उनकी मर्जी है। वहीं अपने खिलाफ लाए गए निंदा प्रस्ताव पर भी बयाना दिया है। कहा है कि जिला अध्यक्ष सर्व शक्तिमान है उसके पास अधिकार होंगे तभी उन्होंने ऐसा किया है।
Read More News: नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, बेटे ने ट्वीट कर दी जानकारी
मैं पार्टी आलाकमान से मिलकर अपनी बात कहूंगा। मैं पार्टी के अंदर की बात मीडिया में नहीं लाना चाहता हूं।आपको बता दें कि भिंड जिला अध्यक्ष राम बघेल ने निंदा प्रस्ताव लाया है और डॉक्टर गोविंद सिंह पर भितरघात के आरोप लगाए हैं।
Read More News: रायपुर पहुंचे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार, कल सीएम भूपेश बघेल से करेंगे