Hyderabad Contract Killing Case: कॉन्ट्रेक्ट किलिंग का मास्टरमाइंड निकला कांग्रेस नेता.. इतने लाख रुपये देकर कराई थी वक्फ बोर्ड पैनल के वकील की हत्या, आप भी देखें वीडियो

Ads

Hyderabad Contract Killing Case Live Video: हैदराबाद में वकील खाजा मोइजुद्दीन की मौत मामले में पुलिस ने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का खुलासा किया।

  •  
  • Publish Date - May 29, 2026 / 10:23 PM IST,
    Updated On - May 29, 2026 / 10:24 PM IST

Hyderabad Contract Killing Case || Image- Surya Reddy File

HIGHLIGHTS
  • वकील खाजा मोइजुद्दीन की मौत को पुलिस ने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग बताया।
  • कांग्रेस नेता समेत 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
  • वक्फ संपत्ति विवाद को हत्या की मुख्य वजह बताया गया।

हैदराबाद: हैदराबाद पुलिस ने वरिष्ठ वकील और वक्फ बोर्ड पैनल के अधिवक्ता खाजा मोइजुद्दीन की मौत के मामले का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, यह कोई साधारण हिट एंड रन मामला नहीं, बल्कि सुनियोजित कॉन्ट्रैक्ट किलिंग थी। (Hyderabad Contract Killing Case) इस मामले में कांग्रेस नेता मुजाहिद आलम खान, उनके पिता महबूब आलम खान समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद तेलंगाना कांग्रेस अनुशासन समिति ने दोनों नेताओं को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सुबह तैरने जाते समय मारी थी टक्कर

पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार के मुताबिक, 23 मई की सुबह खाजा मोइजुद्दीन अपने घर से स्विमिंग के लिए निकले थे। तभी बिना नंबर प्लेट वाली हरे रंग की स्कॉर्पियो ने उन्हें तेज रफ्तार से टक्कर मार दी और फरार हो गई। गंभीर हालत में उन्हें पहले महावीर अस्पताल और बाद में दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

वक्फ संपत्तियों को लेकर चल रहा था विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि खाजा मोइजुद्दीन और आरोपी परिवार के बीच मलाकपेट और लकड़ीकापुल की वक्फ संपत्तियों को लेकर कई वर्षों से कानूनी विवाद चल रहा था। (Hyderabad Contract Killing Case) पुलिस के अनुसार, लगातार कानूनी हार और विवादों से नाराज होकर आरोपियों ने करीब 15 लाख रुपये देकर हत्या की साजिश रची।

CCTV फुटेज से खुला राज

शुरुआत में मामले को सड़क हादसा माना गया था, लेकिन CCTV फुटेज की जांच में खुलासा हुआ कि स्कॉर्पियो पहले से ही वकील के घर के बाहर इंतजार कर रही थी। पुलिस ने बताया कि जनवरी 2026 से ही आरोपी वकील की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। हत्या के लिए सेकेंड हैंड स्कॉर्पियो खरीदी गई थी और कई लोगों को साजिश में शामिल किया गया।

पुलिस ने बरामद किए सबूत

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल स्कॉर्पियो, 10.10 लाख रुपये नकद और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि अभी कुछ आरोपी फरार हैं और मामले की जांच जारी है। (Hyderabad Contract Killing Case) गिरफ्तार आरोपियों पर हत्या और आपराधिक साजिश समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

नेतन्याहू ने वैश्विक आलोचना के बीच इजराइल के लिए भारत के ‘जबरदस्त प्रेम’ का उल्लेख किया

उच्चतम न्यायालय की मंजूरी के बाद एशियाई खेलों 2026 के चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेंगी विनेश फोगाट

वित्तीय संस्थानों में बीते वित्त वर्ष 48,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 10,000 से अधिक मामले दर्ज

लंबित दाखिल-खारिज आवेदन 15 दिनों में निपटाएं : बिहार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल

मैनपुरी में स्लीपर बस की ट्रक से टक्कर में दो की मौत, 35 घायल

FAQ 1: प्रश्न: खाजा मोइजुद्दीन की मौत मामले में पुलिस ने क्या खुलासा किया?

उत्तर: पुलिस ने इसे सुनियोजित कॉन्ट्रैक्ट किलिंग बताया है, हादसा नहीं।

FAQ 2: प्रश्न: इस मामले में कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया है?

उत्तर: कांग्रेस नेता समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

FAQ 3: प्रश्न: हत्या की मुख्य वजह क्या बताई गई है?

उत्तर: वक्फ संपत्तियों को लेकर चल रहा पुराना कानूनी विवाद मुख्य वजह बताया गया।