Dhamtari Ret Ghat Case Action: IBC24 की खबर का बड़ा असर.. खरेंगा श्मशान घाट में रेत खुदाई मामले में माइनिंग इंस्पेक्टर को शोकाज नोटिस, प्रशासन ने रद्द किया भण्डारण का एप्रूवल, इतने ट्रेक्टर भी जब्त

Ads

Dhamtari Kharenga Ret Ghat Case Action: धमतरी के खरेंगा रेत घाट मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए माइनिंग इंस्पेक्टर को नोटिस जारी किया।

  •  
  • Publish Date - May 29, 2026 / 06:41 PM IST,
    Updated On - May 29, 2026 / 06:42 PM IST

Dhamtari Kharenga Ret Ghat Case Action || Image- AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • खरेंगा रेत घाट मामले में 5 ट्रैक्टर वाहन जब्त किए गए।
  • माइनिंग इंस्पेक्टर को लापरवाही पर शोकाज नोटिस जारी हुआ।
  • प्रशासन ने रेत भंडारण की अनुमति तत्काल निरस्त की।

धमतरी: जिले के ग्राम खरेंगा, तहसील एवं जिला धमतरी स्थित महानदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन की शिकायत प्राप्त होने पर प्रशासन द्वारा त्वरित संयुक्त कार्रवाई की गई है। खनिज अमला धमतरी को 28 मई 2026 को दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली थी कि महानदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के दौरान पूर्व में दफन किए गए कंकाल बाहर निकल आए हैं। (Dhamtari Kharenga Ret Ghat Case Action) शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खनिज विभाग, राजस्व अमला एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जांच की गई। जांच के दौरान अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त 05 ट्रैक्टर वाहनों को जप्त किया गया। संबंधित वाहन संचालकों के विरुद्ध खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

प्रशासन ने तत्काल लिया मामले पर संज्ञान

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्ती से नियंत्रण रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राम खरेंगा क्षेत्र में प्राप्त शिकायत पर प्रशासन ने तत्काल संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ संयुक्त जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित की है। जांच के दौरान पाए गए तथ्यों के आधार पर संबंधित वाहनों को जप्त कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आमजनों से अपील की है कि अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें, ताकि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

फिर से सुरक्षित तरीके से दफनाया जाएगा कंकाल

क्षेत्र के खनि निरीक्षक को लापरवाही के चलते शो-काज नोटिस जारी किया गया है। वहीं संबंधित फर्म का गौण खनिज साधारण रेत भंडारण अनुज्ञा स्वीकृति भी निरस्त कर दी गई है। प्रशासन द्वारा कुछ रेत खदानों का सीमांकन भी कराया जा रहा है। कलेक्टर (Dhamtari Kharenga Ret Ghat Case Action) मिश्रा ने कहा कि ग्रामीणों की भावनाओं एवं सामाजिक संवेदनशीलता का सम्मान करते हुए रेत उत्खनन से बाहर आए कंकाल को पुनः सुरक्षित रूप से दफनाने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा कराई गई। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि पर्यावरण संरक्षण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध खनिज गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराएं।

खनिज उड़नदस्ता दल ने शुरू की कार्रवाई

खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के कुल 108 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन प्रकरणों में कुल 29 लाख 51 हजार 560 रुपये की शास्ति राशि खनिज मद में जमा कराई गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

प्रशासन की अपील, तत्काल दें अवैध गतिविधि की जानकारी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। (Dhamtari Kharenga Ret Ghat Case Action) अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 

इन्हें भी पढ़ें:

नेतन्याहू ने वैश्विक आलोचना के बीच इजराइल के लिए भारत के ‘जबरदस्त प्रेम’ का उल्लेख किया

उच्चतम न्यायालय की मंजूरी के बाद एशियाई खेलों 2026 के चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेंगी विनेश फोगाट

वित्तीय संस्थानों में बीते वित्त वर्ष 48,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 10,000 से अधिक मामले दर्ज

लंबित दाखिल-खारिज आवेदन 15 दिनों में निपटाएं : बिहार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल

मैनपुरी में स्लीपर बस की ट्रक से टक्कर में दो की मौत, 35 घायल

FAQ 1: प्रश्न: खरेंगा रेत घाट मामले में कितने वाहन जब्त किए गए?

उत्तर: जांच के दौरान अवैध परिवहन में शामिल 5 ट्रैक्टर वाहन जब्त किए गए।

FAQ 2: प्रश्न: माइनिंग इंस्पेक्टर पर क्या कार्रवाई हुई है?

उत्तर: लापरवाही के चलते माइनिंग इंस्पेक्टर को शोकाज नोटिस जारी किया गया है।

FAQ 3: प्रश्न: प्रशासन ने रेत भंडारण को लेकर क्या फैसला लिया?

उत्तर: संबंधित फर्म की रेत भंडारण अनुज्ञा स्वीकृति निरस्त कर दी गई है।