ईरान समझौते को आगे बढ़ाने के संबंध में ट्रंप अपने सहयोगियों के साथ कर रहे हैं बैठक

Ads

ईरान समझौते को आगे बढ़ाने के संबंध में ट्रंप अपने सहयोगियों के साथ कर रहे हैं बैठक

  •  
  • Publish Date - May 30, 2026 / 12:46 AM IST,
    Updated On - May 30, 2026 / 12:46 AM IST

वाशिंगटन, 29 मई (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह ईरान के साथ युद्धविराम को बढ़ाने के समझौते पर आगे बढ़ने के संबंध में ‘‘अंतिम निर्णय’’ लेने के लिए व्हाइट हाउस में अपने सलाहकारों के साथ बैठक कर रहे हैं।

ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में हुई उच्च स्तरीय वार्ता की पुष्टि की।

‘एसोसिएटेड प्रेस’ और अन्य समाचार आउटलेट्स ने बृहस्पतिवार को अपनी खबर में बताया था कि अमेरिकी और ईरानी वार्ताकार एक अस्थायी समझौते पर सहमत हो गए हैं।

इस समझौते से युद्धविराम को 60 दिनों के लिए बढ़ा दिया जाएगा। वहीं नयी वार्ता ईरान के विवादित परमाणु कार्यक्रम पर होने की बात है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा, “ ईरान को यह मानना ​​होगा कि वे कभी परमाणु हथियार या बम नहीं रखेंगे।”

उन्होंने कहा कि जलडमरूमध्य को अंतरराष्ट्रीय नौवहन के लिए फिर से खोला जाना चाहिए और सभी समुद्री बारूदी सुरंगों को नष्ट किया जाना चाहिए।

ईरान के मुख्य वार्ताकार ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें ‘गारंटी या शब्दों’ पर भरोसा नहीं, केवल कदम उठाये जाने पर भरोसा है।

उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि अमेरिका और इजराइल ने परमाणु वार्ता के दौरान पिछले एक साल में दो बार ईरान पर हमला किया है, जिस कारण यह अविश्वास बना हुआ है।

मोहम्मद बघेर कालिबाफ ने ‘एक्स’ पर कहा, “दूसरी तरफ से कार्रवाई किये जाने से पहले कोई कदम नहीं उठाया जाएगा। हमें बातचीत से नहीं बल्कि मिसाइलों से जवाब मिलता है।”

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने बाद में एक सरकारी प्रसारक को बताया कि समझौते को ‘अब तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है’।

एपी जितेंद्र वैभव

वैभव