Naval Gallantry Park Inauguration News: प्रदेश को योगी सरकार की एक और बड़ी सौगात, ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का शनिवार को होगा उद्घाटन, सीएम और रक्षा मंत्री रहेंगे मौजूद

Ads

Naval Gallantry Park Inauguration News: लखनऊ में भारतीय नौसेना को समर्पित ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का उद्घाटन किया जाएगा।

  •  
  • Publish Date - May 29, 2026 / 10:22 PM IST,
    Updated On - May 29, 2026 / 10:23 PM IST

Naval Gallantry Park Inauguration News/ image osurce: ibc24

HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में भारतीय नौसेना को समर्पित ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का उद्घाटन किया जाएगा।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन।
  • संग्रहालय में जनता को देखने मिलेंगे शानदार उपकरण।

Naval Gallantry Park Inauguration News: लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लखनऊ में भारतीय नौसेना की वीरता, शौर्य और उत्कृष्टता को समर्पित ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का उद्घाटन करेंगे। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ भारतीय नौसेना के वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि है।

राज्य के लोगों के लिए सरकार का विशेष उपहार

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सीजी सिटी में विकसित यह संग्रहालय योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से राज्य के लोगों को एक विशेष उपहार है। मंत्री सिंह ने कहा कि यह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा और युवाओं एवं बच्चों में देशभक्ति व सैन्य गौरव की भावना को मजबूत करेगा। (Naval Gallantry Park Inauguration News) उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय राज्य की राजधानी के पर्यटन मानचित्र पर एक नए गंतव्य के रूप में उभरेगा और देश के प्रमुख सैन्य पर्यटन स्थलों में से एक होगा। मंत्री ने कहा कि 28 मई, 2022 को सेवामुक्त किया गया भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस ‘गोमती’ पर्यटकों के लिए एक विशेष आकर्षण होगा।

संग्रहालय में देखने मिलेंगे ये शानदार उपकरण

Naval Gallantry Park Inauguration News: अन्य आकर्षणों में लंगर, एके-726 मध्यम दूरी की तोप, सीईटी-53एम पनडुब्बी अवरोधक उपकरण, आरजे युक्त जेडआईएफ-101 लॉन्चर, कैप्स्टन ड्रम, मुख्य मस्तूल और जहाज का प्रोपेलर शामिल हैं। (Naval Gallantry Park Inauguration News) मंत्री ने कहा कि इस परियोजना को भारतीय नौसेना और उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने संयुक्त रूप से एक अत्याधुनिक खुले संग्रहालय व व्याख्या केंद्र के रूप में विकसित किया है।

इन्हे भी पढ़ें:-