ग्वालियर। मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री इमरती देवी पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। कांग्रेस ने मामले की शिकायत कलेक्टर से की है।
Read More News: देश के इन 30 जिलों में हैं कोरोना के सबसे ज्यादा मामले, लॉकडाउन 4 में भी यहां नहीं मिलेगी को
कांग्रेसियों ने अपने शिकायत में कहा कि बिलौआ में आयोजित BJP के नवनियुक्त ग्रामीण अध्यक्ष कौशल मिश्रा के सम्मान समारोह में शामिल हुई पूर्व मंत्री इमरती देवी ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया है। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया गया। जबकि डबरा तहसील में कोरोना हॉटस्पॉट केंद्र है। इस बीच पूर्व मंत्री इमरती देवी बिलौआ में कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ नजर आई।
Read More News: हैदराबाद से सैकड़ों छात्राओं की छत्तीसगढ़ में वापसी, बस्तर के प्रयास विद्यालय में
कांग्रेस ने लॉकडाउन को तोड़ने की शिकायत पर कार्रवाई करने की मांग की है। इस आरोप पर अभी इमरती देवी का बयान सामने नहीं आया है। वहीं पुलिस भी इस मामले में कुछ कहने से भी बच रहे हैं।
Read More News: बालोद में दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, महाराष्ट्र से लौटने के बाद किया गया था क्वारंटाइन