पूर्व मंत्री ने कहा- ‘कमलनाथ सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया’

Ads

पूर्व मंत्री ने कहा- 'कमलनाथ सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया'

  •  
  • Publish Date - April 3, 2019 / 08:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ सरकार के 100 दिन पूरा होने पर तंज कसा है। नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ सरकार के 100 दिन पूरा होने पर तंज कसा है नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, 100 दिनों में कमलनाथ सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया है।

ये भी पढ़ें:5 अप्रैल से मिलेगा पर्याप्त पानी, नगर निगम और पीएचई ने की तैयारी

इसके साथ ही कहा कि, 100 दिन में सरकार ने बीजेपी की योजनाओं को बंद करने का काम किया है। नरोत्तम मिश्रा ने संघ कार्यालय से सुरक्षा हटाने और फिर सुरक्षा लगाने को दिग्विजय सिंह की साजिश बताया है।

ये भी पढ़ें:खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह की हो सकती है घर वापसी, कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू ने मांगा समर्थन

नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को देश के साथ धोखा बताते हुए कहा की कांग्रेस देश प्रेम का दिखावा करती है। बता दे कि लोकसभा चुनाव का सियासी हलचल अपने चरम पर है। राजनीतिक पार्टियों का एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।