जानिए मप्र के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने खुद को क्यों बताया ‘फुटबॉल’

Ads

जानिए मप्र के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने खुद को क्यों बताया ‘फुटबॉल’

  •  
  • Publish Date - March 15, 2019 / 09:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने खुद के लोकसभा चुनाव लड़ने पर कहा है कि मैं तो एक तरह से फुटबॉल हूं, पार्टी जहां से टिकट देगी वहां से चुनाव लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि मैंने पिछली बार सीधी से टिकट मांगा था, तो सतना से दे दिया था।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस बार कोई चाह ही नहीं है। मैं पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हूं, पार्टी जहां से टिकट देगी, मैं लड़ने तैयार हूं। बता दें कि कांग्रेस इस बार मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए अपने बड़े नेताओं की सीट बदलने की तैयारी में है। ऐसे में माना जा रहा है कि अजय सिंह सतना की बजाय सीधी से चुनाव लड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें : नक्सल इलाके में पदस्थ आरक्षक ने गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस 

अजय सिंह पिछले लोकसभा चुनाव में सतना सीट से कम अंतर से हारे थे। बताया जा रहा है कि पार्टी ने उन्हें सीधी से लडऩे की सलाह दी है। सर्वे में आया है कि सतना में अजय का विरोध है, जिससे परेशानी आ सकती है।