कटघोरा से 7 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, अब छत्तीसगढ़ में कुल मरीजों की संख्या हुई 15

कटघोरा से 7 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, अब छत्तीसगढ़ में कुल मरीजों की संख्या हुई 15

कटघोरा से 7 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, अब छत्तीसगढ़ में कुल मरीजों की संख्या हुई 15
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: April 11, 2020 7:15 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में भी अब कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसी कड़ी में शनिवार देर रात छत्तीसगढ़ के हॉट स्पॉट कटघोरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि यहां 7 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 15 हो गई है। बता दें कि दो दिन पहले ही कटघोरा से 8 और कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी। फिलहाल सभी संक्रमितों को रायपुर एम्स लाने की तैयारी की जा रही है।

Read More: अब छत्तीसगढ़ में भी मास्क पहनना हुआ अनिवार्य, बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों में पाए जाने पर होगी कार्रवाई

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 25 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसमें से 10 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है। वहीं, 8 मरीजों का उपचार जारी है। वहीं, 7 नए मरीजों को भी एम्स रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि प्रदेश में आज तक 3858 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं।

Read More: ED की बड़ी कार्रवाई, बिजनेसमैन की बेटी की 32.38 करोड़ की संपत्ति जब्त

बता दें कि बीते दिनों मिले 8 संक्रमितों का जमातियों से संपर्क होना बताया गया था। लेकिन आज मिले मरीजों की जमातियों से कनेक्शन का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन कयास लागए जा रहे हैं इन सभी का भी जमातियों से कनेक्शन हो सकता है।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"