घर पर खून से लथपथ मिली-पिता पुत्र की लाश, गांव में सनसनी

घर पर खून से लथपथ मिली-पिता पुत्र की लाश, गांव में सनसनी

घर पर खून से लथपथ मिली-पिता पुत्र की लाश, गांव में सनसनी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: December 10, 2019 6:32 am IST

उज्जैन: झारड़ा के बमनई गांव में पिता-पुत्र की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया गया कि दोनों की खून से लथपथ लाश उनके ही घर पर मिली है। लाश को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे उनकी हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। फिलहाल मामले में सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज जांच में जुट गई है।

Read More: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 1 बच्चे की मौत, 10 घायल

मिली जानकारी के अनुसार झारड़ा के बमनई गांव निवासी विक्रम ओर उसके पिता नागु की लाश मंगलवार को उनके ही घर पर मिली है। दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई है। बताया गया कि विक्रम के ससुर पिछले 10 महीने से बेटी के ससुराल में विवाद पैदा कर रहे थे। लिहाजा शक की सुई विक्रम के ससुर की ओर घूम गई है। फिलहाल पुलिस ने मामले में मृतक विक्रम के ससुर को हिरासत में ले लिया है।

Read More: नशीली दवाओं के गोरख कारोबार का खुलासा, मेडिकल स्टोर संचालक ने 1 महीने में बेची 1 लाख 10 हजार बोतलें


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"