रायपुर। बस्तर के 4 जिलों में तेंदूपत्ता का नगद भुगतान होगा। सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर में नगद भुगतान किया जाएगा। मंत्री कवासी लखमा ने पत्र लिखकर CM से आग्रह किया था।
मंत्री लखमा ने कोरोना संक्रमण के चलते नगद भुगतान के लिए आग्रह किया था, मंत्री कवासी लखमा ने CM और वन मंत्री को इस संबंध में पत्र लिखा था।
ये भी पढ़ें- शादी, दाह संस्कार कार्यक्रम में 10 लोग ही हो सकेंगे शामिल, शहडोल मे…
आग्रह स्वीकार हो जाने के बाद मंत्री कवासी लखमा ने CM भूपेश बघेल का आभार जताया है। मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि नगद भुगतान से सुदुर अंचल के ग्रामीणों को फायदा होगा।