Karnataka New Ministers Full List || Image- PTI News File
बेंगलुरु: कर्नाटक में नई कांग्रेस सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री पद के लिए चुने गए डीके शिवकुमार सोमवार को नई दिल्ली में पार्टी नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे। (Karnataka New Ministers Full List) इस बैठक में मंत्रिमंडल गठन, मंत्री पदों के बंटवारे और राज्य के अन्य राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
डीके शिवकुमार 3 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। हालांकि उन्होंने कहा है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उनके साथ कितने मंत्री शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि इस बारे में अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान ही करेगा।
बेंगलुरु में पत्रकारों से बातचीत के दौरान शिवकुमार ने कहा कि उन्हें अभी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नेताओं की संख्या की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व जो निर्णय लेगा, उसी के अनुसार आगे की प्रक्रिया होगी। (Karnataka New Ministers Full List) वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कहा कि नए मंत्रिमंडल में कितने मंत्री और उपमुख्यमंत्री होंगे, इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
खड़गे ने बताया कि फिलहाल मंत्रियों की सूची पर कोई अंतिम प्रस्ताव नहीं आया है। प्रस्ताव मिलने के बाद ही यह तय होगा कि पहले चरण में कितने नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने संकेत दिया कि मंत्रिमंडल का गठन दो चरणों में किया जा सकता है। पहले चरण में कुछ मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी, जबकि बाकी सदस्यों को 15 दिन से एक महीने के भीतर दूसरे चरण में शामिल किया जा सकता है। (Karnataka New Ministers Full List) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एचके पाटिल ने कहा कि उन्होंने डीके शिवकुमार से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के गठन पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री और पार्टी हाईकमान के बीच चर्चा के बाद लिया जाएगा।
कांग्रेस विधायक शरण प्रकाश पाटिल ने कहा कि उनकी कोई व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा नहीं है और वे किसी मंत्री पद की मांग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे स्वीकार करेंगे और पार्टी के प्रति पूरी तरह वफादार रहेंगे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 28 मई को स्वेच्छा से इस्तीफा दिया था। इसके बाद डीके शिवकुमार को कांग्रेस विधायक दल का सर्वसम्मति से नेता चुना गया। शिवकुमार ने इस संबंध में थावरचंद गहलोत को पत्र सौंपकर अपनी नियुक्ति की जानकारी दी। (Karnataka New Ministers Full List) राज्यपाल ने पुरानी मंत्रिपरिषद को भंग कर दिया है, लेकिन नई सरकार के शपथ ग्रहण तक सिद्धारमैया को कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम जारी रखने को कहा है।
#WATCH | Bengaluru: Regarding the leadership change in the state, Congress MP Syed Naseer Hussain says, “The transfer of power in Karnataka has been very smooth… When he (DK Shivakumar) takes the oath, the Council of Ministers will also be sworn in. The high command will now… pic.twitter.com/8YvbO9TG0w
— ANI (@ANI) May 31, 2026
भारत, अमेरिका के मुख्य वार्ताकार एक जून से अंतरिम व्यापार समझौते पर करेंगे वार्ता
ब्रिटेन की विदेश मंत्री वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा के लिए भारत और चीन का दौरा करेंगी
जनता 2027 के चुनावों में भाजपा की सारी तिकड़म निकाल देगी: अखिलेश यादव
अमेरिका के सहयोगी देशों ने नये खतरों का सामना करने के लिए वैश्विक एकता की अपील की
एस्टोनियाई स्टार्टअप भारत के साथ साझेदारी, उसके बड़े बाजार में प्रवेश को लेकर उत्सुक
राजस्थान के कई इलाकों में बारिश, फलोदी में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज