Myanmar Major Blast Live Video: ईमारत में विस्फोट होते ही बिछ गई लाशें.. यहां 50 लोगों की ददर्दनक मौत, जिसने भी देखा नजारा सिहर उठा

Ads

Myanmar Major Blast Live Video: म्यांमा के नामखाम क्षेत्र में विस्फोटक सामग्री रखी इमारत में धमाका, 45 से अधिक लोगों की मौत, कई घायल।

  •  
  • Publish Date - May 31, 2026 / 11:20 PM IST,
    Updated On - May 31, 2026 / 11:50 PM IST

Myanmar Major Blast Live Video || Image- Argonaut tWITTER

HIGHLIGHTS
  • म्यांमा के नामखाम में भीषण विस्फोट में 45 से अधिक लोगों की मौत।
  • हादसे में करीब 70 से अधिक लोग घायल बताए गए।
  • खनन कार्यों में इस्तेमाल विस्फोटक सामग्री भंडारण स्थल पर हुआ धमाका।

बैंकॉक: पूर्वोत्तर म्यांमा में रविवार को एक इमारत में हुए विस्फोट में 45 से अधिक लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस इमारत में खनन गतिविधियों में इस्तेमाल के लिए विस्फोटक सामग्री रखी गई थी। (Myanmar Major Blast Live Video) बचावकर्मियों और स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, नामखाम कस्बे के कौंगटुप गांव में दोपहर में हुए विस्फोट में लगभग 70 लोग घायल हो गए। चीन सीमा से लगभग चीन किलोमीटर दक्षिण में स्थित यह क्षेत्र ताआंग नेशनल लिबरेशन आर्मी (टीएनएलए) के नियंत्रण में है, जो म्यांमा सरकार से लड़ रहा एक जातीय सशस्त्र समूह है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

विस्फोट स्थल पर पहुंचे एक बचावकर्मी ने समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि रविवार शाम तक छह बच्चों सहित 46 लोगों के शव बरामद हुए और उन्हें अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया है। बचावकर्मी ने सुरक्षा कारणों से नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि 74 घायलों को नामखाम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बचाव अभियान जारी है। एक अन्य बचावकर्मी ने बताया कि विस्फोट में कम से कम 40 लोग मारे गए और इमारत के आसपास स्थित 100 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

म्यांमा की ऑनलाइन समाचार एजेंसी ‘श्वे फी म्याई’ सहित कुछ अन्य मीडिया संस्थानों ने अपनी खबरों में मृतकों की संख्या 50 से 55 तक बताई है। उन्होंने कुछ तस्वीरें और वीडियो जारी किए हैं, जिनमें इमारत से निकलते धुएं के गुबार और आसपास क्षतिग्रस्त मकानों के मलबे को देखा जा सकता है। (Myanmar Major Blast Live Video) चीन के सरकारी समाचार चैनल ‘सीसीटीवी’ ने अपनी खबर में कहा कि विस्फोट में कई लोग हताहत हुए हैं और बड़ी संख्या में मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। हालांकि, उसने इस संबंध में कोई आंकड़ा नहीं जारी किया।

‘सीसीटीवी’ ने अपनी खबर में कहा कि शुरुआती जांच के अनुसार, विस्फोट उस जगह पर हुआ, जहां खनन कार्यों में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक पदार्थों का बड़ी मात्रा में भंडारण किया गया था। खबर में कहा गया है कि स्थानीय अधिकारी प्रभावित निवासियों को राहत, चिकित्सा देखभाल और पुनर्वास सहायता प्रदान करने में जुटे हैं।टीएनएलए ने अपने ‘टेलीग्राम’ चैनल पर जारी एक बयान में कहा कि समूह के आर्थिक विभाग ने इमारत में खनन और पत्थर तोड़ने संबंधी कार्यों में इस्तेमाल किए जाने वाले जिलेटिन का भंडारण किया था। बयान में कहा गया है कि विस्फोट के पीछे की वजहों की जांच की जा रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इन्हें भी पढ़ें:

भारत, अमेरिका के मुख्य वार्ताकार एक जून से अंतरिम व्यापार समझौते पर करेंगे वार्ता

ब्रिटेन की विदेश मंत्री वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा के लिए भारत और चीन का दौरा करेंगी

जनता 2027 के चुनावों में भाजपा की सारी तिकड़म निकाल देगी: अखिलेश यादव

अमेरिका के सहयोगी देशों ने नये खतरों का सामना करने के लिए वैश्विक एकता की अपील की

एस्टोनियाई स्टार्टअप भारत के साथ साझेदारी, उसके बड़े बाजार में प्रवेश को लेकर उत्सुक

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश, फलोदी में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज

FAQ 1: प्रश्न: म्यांमा में विस्फोट कहां हुआ?

उत्तर: यह विस्फोट पूर्वोत्तर म्यांमा के नामखाम क्षेत्र के कौंगटुप गांव में हुआ।

FAQ 2: प्रश्न: हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए?

उत्तर: 45 से अधिक लोगों की मौत हुई और दर्जनों लोग घायल हुए।

FAQ 3: प्रश्न: विस्फोट का संभावित कारण क्या बताया गया है?

उत्तर: खनन कार्यों में उपयोग होने वाले विस्फोटकों के भंडारण स्थल पर धमाका हुआ।