हॉस्टल के छात्रों और बस्ती के लोगों के बीच गैंगवार, जमकर चले लाठियां, कई वाहनों में की तोड़फोड़
हॉस्टल के छात्रों और बस्ती के लोगों के बीच गैंगवार, जमकर चले लाठियां, कई वाहनों में की तोड़फोड़
रीवा। हॉस्टल के छात्रों और बस्ती के लोगों के बीच गुरुवार की सुबह गैंगवार हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठियां व पत्थर चले। घटना में हॉस्टल के 3 छात्र घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read More News: छत्तीसगढ़ की गिरती वित्तीय दुर्दशा सुधारने के लिए सार्वजनिक और निजी…
घटना सिविल लाइन थाने के एजी कॉलेज कॉलोनी की बताई जा रही है। एजी कॉलेज हॉस्टल के छात्रों और बस्ती के लोगों का 1 दिन पूर्व मोबाइल चोरी को लेकर विवाद हुआ था। गुरुवार की सुबह एजी कॉलेज हॉस्टल से करीब एक सैकड़ा के लगभग छात्र बस्ती में घुस गए और विवाद शुरु कर दिया।
Read More News: सकुशल वापस लौटने के बाद सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात करने पहुंचे कारो…
इस दौरान उन्होंने वाहनों में तोड़फोड़ कर घरों के दरवाजों को पीटना शुरू कर दिया। बस्ती का जो अभी आदमी उनके सामने आया उसके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान बस्ती के लोग भी एकजुट हो गए और छात्रों को डंडा लेकर दौड़ा लिया। करीब आधा दर्जन छात्रों के साथ जमकर मारपीट की जिसमें 3 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
Read More News: पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा के घर पर कुर्की की कार्रवाई, 33.45 करोड़ …
सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक शिवेन्द्र सिंह, तहसीलदार यतीश शुक्ला सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घायल छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना से दहशतजदा बस्ती के सैकड़ों लोग थाने पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से तनाव का वातावरण निर्मित जिसे देखते हुए एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Read More News: भारत घूमने आई विदेशी महिला के साथ रेप की कोशिश, बोली- तीन लोगों ने..

Facebook


