अब ‘कोरिया कुमार’ के नाम से जाना जाएगा घड़ी चौक, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया 5 लाख देने का ऐलान

अब 'कोरिया कुमार' के नाम से जाना जाएगा घड़ी चौक, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया 5 लाख देने का ऐलान

अब ‘कोरिया कुमार’ के नाम से जाना जाएगा घड़ी चौक, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया 5 लाख देने का ऐलान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: September 16, 2019 4:14 pm IST

बैकुंठपुर: नगरपालिका बैकुंठपुर ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया है। नगर पलिका के सदस्यों ने सोमवार को हुई समान्य सभा की बैठक में घड़ी चौक का नाम छत्तीसगढ़ के पहले वित्त मंत्री रामचंद्र सिंहदेव के नाम पर रखने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर लिया गया है। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा है कि मैं अपनी निधि से 5 लाख दूंग। साथ ही यह भी कहा कि चौक में छत्तीसगढ़ के पहले वित्त मंत्री रामचंद्र सिंहदेव की मूर्ति लगाई जाएगी और सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।

Read More: नोटिस मिलने के बाद विधायक ने कहा, राजनीति से प्रेरित है आरोप, जाति के मामले में कोर्ट ने जारी किया है नोटिस​

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ में जब पहली सरकार बनी तो रामचन्द्र सिंहदेव वित्त मंत्री थे। उन्हें अर्थशास्त्र का जानकार माना जाता था। इससे पहले अविभाजित मध्यप्रदेश में भी वे कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। रामचंद्र सिंहदेव को कोरिया कुमार के नाम से भी जाना जाता है।

Read More: मतदाता सूची में खामियों को लेकर पंचायत मंत्री ने जताई नाराजगी, परिसीमन के बाद वोटरलिस्ट में ऐसे हुई गड़बड़ी…देखिए

डॉ सिंहदेव की स्कूली शिक्षा राजकुमार कालेज से हुई है। उसके बाद आगे की शिक्षा के लिए वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय गए जहा पर उनके सहपाठी विश्वनाथ प्रताप सिंह व नारायण दत्त तिवारी रहे। साथ ही भूतपूर्व मूख्य मंत्री अर्जुन सिंह व पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह उनके जूनियर रहे है। कोरिया राजघराने के रामचंद्र सिंहदेव ने 1967 में विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर सरकार में 16 विभागों के मंत्री बने थे। इसके बाद से वे अब तक 6 बार चुनाव जीतकर अविभाजित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विभिन्न महत्वपूर्ण मंत्री पदों पर आसीन रहे हैं।

Read More: बिगड़ती कानून व्यवस्था से ख़फ़ा डीजीपी अवस्थी ने ली अधिकारियों की क्लास, गंभीर मामलों पर दिए ये निर्देश

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/QdDjkchV5RQ” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"