सुकमा। गोडेलगुड़ा क्रॉस फायरिंग में मृत महिला के पति को राज्य सरकार ने आर्थिक मुआवजा सौंप दिया है। साथ ही उसके पति को सरकारी नौकरी भी दिए जाने की घोषणा की गई है। उद्योग और आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने शनिवार को मृत पोडिय़ाम सुक्की के पति को एक लाख रुपए का मुआवजा प्रदान किया।
वहीं उन्होंने उसे नौकरी भी दिए जाने की घोषणा की। बता दें कि फरवरी माह की शुरुआत में गोडेलगुड़ा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के दौरान महिला पोडिय़ाम सुक्की क्रॉस फायरिंग में फंस गई थी। उसे पेट में गोली लगी थी। उसे दोरनापाल के अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।