उत्तर प्रदेश के महोबा में बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर मां की हत्या की

Ads

उत्तर प्रदेश के महोबा में बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर मां की हत्या की

  •  
  • Publish Date - September 24, 2026 / 09:01 AM IST,
    Updated On - September 24, 2026 / 09:01 AM IST

बांदा, 24 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के कुलपहाड़ क्षेत्र के रावतपुरा बुजुर्ग गांव में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर मां की हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

कुलपहाड़ क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) अनिरुद्ध कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के रावतपुरा बुजुर्ग गांव में बुधवार की शाम नशे के लिए रुपए न देने पर सोहन सिंह यादव ने अपनी मां मूला देवी (51) पर कुल्हाड़ी से कई वार किये जिससे उनकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि सोहन के बड़े भाई मोहन सिंह यादव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

भाषा सं सलीम रंजन

रंजन