ईवीएम से चुनी सरकार को नहीं है मशीन प्रणाली पर भरोसा, केंद्रीय मंत्री ने साधा प्रदेश सरकार पर निशाना

Ads

ईवीएम से चुनी सरकार को नहीं है मशीन प्रणाली पर भरोसा, केंद्रीय मंत्री ने साधा प्रदेश सरकार पर निशाना

  •  
  • Publish Date - January 19, 2020 / 04:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

कोरिया। केंद्रीय जनजातीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह रविवार को कोरिया जिले के दौरे पर पहुँची। अपने दौरे में वह बैकुंठपुर मनेन्द्रगढ़ और खोंगापानी पहुची । मंत्री बनने के बाद पहली बार मनेन्द्रगढ़ और खोंगापानी आई केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह का जोरदार स्वागत किया गया । मनेन्द्रगढ़ की नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल और उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के साथ पूर्व विधायक चम्पा देवी पॉवले श्याम बिहारी जायसवाल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेणुका सिंह का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें- आप नेता का बड़ा बयान, ‘हमें दो दिन के लिए तिहाड़ जेल और दिल्ली पुलि…

केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह नगर पँचायत खोंगापानी मे आयोजित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय जाकर अध्यक्ष धीरेन्द्र विश्वकर्मा को चेम्बर में पदभार दिलाया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भी वह शामिल हुई और नगरीय निकाय के चुनाव में दो नगर पंचायतो में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओ को बधाई दी।

ये भी पढ़ें-  ‘हम वापस आएंगे, यहीं मरेंगे और यहीं पानी में हमारी राख बहाई जाएगी’,…

इस अवसर पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम सिर्फ आदिवासियों के हितैषी होने का दिखावा करते है पर हितैषी नहीं हैं। आदिवासी महोत्सव में छतीसगढ़ से एक आदिवासी मंत्री को नहीं बुलाया गया। रेणुका ने कहा कि काम करने के लिये पैसा तो केंद्र सरकार देगी इसलिए समन्वय बनाना चाहिए । उन्होंने छतीसगढ़ के हितों की चिंता जताते हुए बैगा जाति के लोगो के लिये विशेष काम करने की बात कही। साथ ही मंत्री टी एस सिंहदेव के ईवीएम को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार और खुद सिंहदेव ईवीएम से चुनाव जीतकर मंत्री बने है।