नीमच। जिले की खोर ग्राम पंचायत में बेशकीमती शासकीय भूमि को कौड़ियों में बेचने के मामले में एसडीएम ने खरीददारों सहित डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।
ये भी पढ़ें- राज्य सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, सहकारी समितियों को भंग करने क…
जमीन के क्रेता, रजिस्ट्री करवाने वाले 18 लोगों के साथ मामले में संलिप्त सरपंच, सचिव, रजिस्ट्रार सहित 21 लोगों पर मामला दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें- बीजेपी सांसद ने राज्यसभा में कहा- बंदरों को भी मिलनी चाहिए सजा, आतं…
बता दें कि पिछले दिनों खोर ग्रामवासियों ने कलेक्टर को शिकायत की थी, कि बेशकीमती सरकारी जमीन को पंचायत ने नियम विरुद्ध प्लॉट काटकर लोगों को बेच दी है। जांच में मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध पाया गया । संबंधित एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 465, 466, 467, 468, 472, 471, 181, 34, 120बी में प्रकरण पंजीबद्घ कर अनुसंधान शुरु कर दिया है।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/u_Li_KBTRiM” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>