ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। दोनों युवक कार से झांसी से दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने नाकेबंदी कर दोनों से पूछताछ की। दोनों के उटपटांग बयान सुनने के बाद जब कार की तलाशी ली तो पुलिस ने करोड़ों रुपए बरामद किए।
Read More News: मंत्री पीसी शर्मा का बड़ा ऐलान, हर पंचायत में होगा एक पटवारी, निकाली जाएगी 4,000 नई भर्तियां
इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। बरामद किए गए रुपए कहां से और किसके लिए ले जा रहे थे। अभी कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस दोनों से अभी पूछताछ कर रही है।
Read More News: सिंचाई विभाग के लेखा अधिकारी के घर लोकायुक्त का छापा
कार से करोड़ों रुपए मिलने की सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मोहनपुर से दो युवक ब्रजनंदन सोनी और राजेन्द्र रिझारिया को कार सहित पकड़ा है। दोनों युवक झांसी से दिल्ली जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में बरामद किए पैसा हवाला का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Read More News: ‘हमने भूला नहीं, हमने छोड़ा नहीं, सीआरपीएफ ने पुलवामा हमले के 40 शहीदों को किया