कोरोना से जंग जीतकर लौटे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी को ड्यूटी पर आने का आदेश, कल से दो शिफ्ट में काम करेंगे अधिकारी-कर्मचारी

कोरोना से जंग जीतकर लौटे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी को ड्यूटी पर आने का आदेश, कल से दो शिफ्ट में काम करेंगे अधिकारी-कर्मचारी

कोरोना से जंग जीतकर लौटे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी को ड्यूटी पर आने का आदेश, कल से दो शिफ्ट में काम करेंगे अधिकारी-कर्मचारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: April 27, 2020 12:39 pm IST

भोपाल: स्वास्थ्य आयुक्त ने कल से स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के सभी कर्मचारियों को कल से ऑफिस आने का आदेश जारी किया है। हैरानी की बात यह है कि आयुक्त ने उन कर्मचारियों को भी ऑफिस आने का आदेश दिया है, जो कुछ ही दिन पहले कोरोना से जंग ​जीतकर अस्पताल से घर पहुंचे हैं। बता दें कि विभाग के कई अधिकारी, कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।

Read More: अटल यूनिवर्सिटी के कई छात्र-छात्राएं गुजरात और बंगाल में फंसे, छात्रों ने सीएम से लगाई मदद की गुहार

मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य आयुक्त ने कल से संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं कार्यालय को दो शिफ्ट में संचालित करने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार कर्मचारियों को दो शिफ्ट में ऑफिस आना होगा। पहला शिफ्ट सुबह 10 बजे से 2 और दूसरा शिफ्ट दोपहर 2 बज से शाम 6 बजे तक लगाया जाएगा।

Read More: इस बल्लेबाज पर क्रिकेट बोर्ड ने लगाया तीन साल के लिए प्रतिबंध, मैच फिक्सिंग सहित भ्रष्टाचार का है आरोप

बता दें कि मध्यप्रदेश में अब तक कुल 2121 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, इनमें से 106 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 302 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

Read More: कोरोना की जद में आया सांसद का परिवार, 6 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"