बिलासपुर, छत्तीसगढ़। प्रदेश में 18+ वालों के टीकाकरण को लेकर आज बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच मामले में सुनवाई करेगी। संभावना जताई जा रही है कि मामले में राज्य सरकार अपनी नीति पेश कर सकती है।
Read More News: ‘CGTEEKA’ पोर्टल की तकनीकी समस्याओं को किया गया दूर, अब 24 घंटे की जा रही निगरानी
केंद्र सरकार भी कोर्ट में वैक्सीन को लेकर जवाब पेश कर सकती है। बता दें कि कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को बड़ा झटका दिया था। कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा लगाई गई टीकाकरण पर रोक हटाने का आदेश दिया था।
Read More News: कल से शहर में शाम 5 बजे तक खुलेंगी दुकानें, लेकिन ठेला-गुमटियां रहेंगे प्रतिबंधित, जानिए प्रशासन की पूरी गाइडलाइन