रेमडेसिविर की आपूर्ति के लिए IAS अफसर हिमशिखर गुप्ता को मिला अतिरिक्त प्रभार, बनाया गया नोडल अधिकारी

रेमडेसिविर की आपूर्ति के लिए IAS अफसर हिमशिखर गुप्ता को मिला अतिरिक्त प्रभार, बनाया गया नोडल अधिकारी

रेमडेसिविर की आपूर्ति के लिए IAS अफसर हिमशिखर गुप्ता को मिला अतिरिक्त प्रभार, बनाया गया नोडल अधिकारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: April 22, 2021 12:33 pm IST

रायपुरः राज्य शासन द्वारा आदेश जारी कर कोरोना संक्रमण के नियंत्रण हेतु अत्यावश्यक रेमडिसिविर दवाई की आपूर्ति एवं राज्य के भीतर वितरण एवं स्वास्थ्य विभाग तथा जिला कलेक्टरों के साथ समन्वय, मुंबई तथा हैदराबाद के नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय करने हेतु हिम शिखर गुप्ता, भा.प्र.से. को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ राज्य नोडल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। हिम शिखर गुप्ता स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य अधिकारियों तथा जिला प्रशासन से समन्वय कर कार्य का संपादन किया जाना सुनिश्चित करेंगे।

Read More: जिसने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है, उनकी संक्रमित होने के बाद भी नहीं होगी मौतः मंत्री हरदीप सिंह डंग 

बता दें कि प्रदेश में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी चलते हाहाकार मचा हुआ है। रोजाना मेडिकल स्टोर और अस्पतालों के सामने से मरीजों के परिजनों की लंबी कतार के सामने देखी जा सकती है। वहीं, दूसरी ओर रेमडेसिविर की जमकर कालाबाजारी चल रही है।

Read More: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आज से उद्योगों को ऑक्सीजन की सप्लाई बंद, ऑक्सीजन की आवाजाही वाले वाहनों पर रोक नहीं


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"