‘इम्युन इंडिया डिपॉजिट योजना’: वैक्सीन लगवाओ ब्याज पाओ, इस बैंक ने दिया खास ऑफर 

'इम्युन इंडिया डिपॉजिट योजना’: वैक्सीन लगवाओ ब्याज पाओ, इस बैंक ने दिया खास ऑफर 

‘इम्युन इंडिया डिपॉजिट योजना’: वैक्सीन लगवाओ ब्याज पाओ, इस बैंक ने दिया खास ऑफर 
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: April 15, 2021 10:12 am IST

सूरजपुर: लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अनूठी पहल की है। इसके अंतर्गत बैंक वैक्सीन लगवाने वाले ग्राहकों को उनकी जमाराशि पर 0.25 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देगा। 4651 शाखाओं वाले सेन्ट्रल बैंक ने वैक्सीन लगवाने वाले सभी नागरिकों के लिए प्रचलित ब्याज दर से 25 आधार बिंदु अधिक अतिरिक्त आकर्षक ब्याज दर पर 1111 दिनों की  ‘इम्युन इंडिया डिपॉजिट योजना’ नाम से एक विशेष जमा योजना शुरू की है।

Read More: सर्वदलीय बैठक में CM भूपेश और राज्यपाल ने VC के जरिए की शिरकत, स्वास्थ्य मंत्री की गैर मौजूदगी पर विपक्ष ने उठाए सवाल

सेन्ट्रल बैंक की जनहित में अनूठी पहल –
यह सभी उम्र के के ग्राहकों के के लिए लागू होगी और इसमें भी वरिष्ठ नागरिकों को अन्य जमा योजनाओं की तरह अतिरिक्त यानी 0.50 प्रतिशत अधिक ब्याज मिलेगा। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्रीमटम वेंकट राव ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक होने के नाते हमने एक स्वस्थ समाज के लिए अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता के लिए यह कदम उठाया है। हम सभी नागरिकों से कोविड वैक्सीन लगवाने और सीमित अवधि के इस आकर्षक प्रस्ताव का लाभ उठाने का अनुरोध करते हैं।

Read More: लड़के को जबरन थूक चटवाया, वीडियो बनाकर किया वायरल, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"