राहत की खबर: पिछले 5 दिनों से कोरबा में कोई नया संक्रमित मरीज नहीं मिला, 309 की रिपोर्ट आई नेगेटिव
राहत की खबर: पिछले 5 दिनों से कोरबा में कोई नया संक्रमित मरीज नहीं मिला, 309 की रिपोर्ट आई नेगेटिव
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना पीड़ितों की हालात में लगातार सुधार हो रहा है। आन देर शाम कटघोरा के एक युवक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इस तरह अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 10 हो गई है जबकि 26 मरीज ठीक हो चुके हैं। किसी भी स्वस्थ्य होने वाले मरीजों के मामले में छत्तीसगढ़ अन्य राज्यों से अनुपातिक दृष्टिकोण से बेहतर है बचे 10 मरीजों के सेहत में भी सुधार देखा जा रहा है।
Read More News: उत्तर कोरिया के तानाशाह ‘किम जोंग उन’ की हालत गंभीर, अंतिम बार 11 अप्रैल को देखा गया
दूसरी ओर कोरबा से भेजे जा रहे कोरोना संदिग्धों के सैम्पल की रिपोर्ट भी लगातार नेगेटिव आने से राहत है। राज्य कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरबा के 309 लोगों की कोरोना सैम्पलिंग की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। इसे मिलाकर जिले में अब तक दो हजार 369 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
कोरोना संक्रमण की जांच के लिए जिले से दो हजार 691 सेम्पल रायपुर भेजे गए हैं, इनमें से दो हजार 397 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। अब तक कोरबा के केवल 28 लोग ही इस जांच में संक्रमित पाये गये हैं। शेष 294 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
Read More News: कोरोना संक्रमण से निपटने क्या है राज्य सरकार की रणनीति, जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने किया जवाब तलब, NSA आरोपी के फरार होने पर जताई नाराजगी
अब तक कोरबा जिले के 18 कोरोना संक्रमित मरीज ईलाज के बाद ठीक होकर वापस लौट आए हैं। ठीक होने वाले मरीजों में एक कोरबा शहर और बाकी 17 कटघोरा के हैं। रायपुर एम्स में वर्तमान में कटघोरा के 10 कोरोना संक्रमितों का ईलाज चल रहा है। उनका स्वास्थ्य तेजी से सुधर रहा है और जल्द ही उनके भी स्वस्थ्य होकर वापस लौटने की उम्मीद है।
Read More News: लॉकडाउन में गाड़ी रुकवाने से अफसर नाराज, सरेआम चौकीदार से कराई उठक बैठक.. वीडियो वायरल

Facebook


