छत्तीसगढ़ के इन जिलों में फिर मिले कोरोना मरीज, आज कुल 104 नए संक्रमितों की पुष्टि, 52 हुए डिस्चार्ज

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में फिर मिले कोरोना मरीज, आज कुल 104 नए संक्रमितों की पुष्टि, 52 हुए डिस्चार्ज

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में फिर मिले कोरोना मरीज, आज कुल 104 नए संक्रमितों की पुष्टि, 52 हुए डिस्चार्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: June 8, 2020 5:21 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना दर्जनों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच छत्तीसगढ़ में 27 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में आज कुल 104 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1197 हो गई है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 858 हो गई है।

Read More: मरीजों की सुरक्षा के लिए अंबेडकर अस्पताल को बांटा गया तीन जोन में, एक जोन के लोग नहीं जा सकेंगे दूसरे जोन में

मिली जानकारी के अनुसार आज प्रदेश में कुल 104 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, इनमें कोरबा-14, मुंगेली- 20, सरगुजा- 10, बलौदाबाजार- 8, रायगढ़- 7, राजनांदगांव- 5, कोरिया- 5, कांकेर- 5, कवर्धा- 6, रायपुर- 4, जांजगीर- 9, बिलासपुर- 4, बेमेतरा- 3, सूरजपुर- 2, जशपुर-1 और अन्य राज्य से आए एक युवक शामिल हैं। वहीं आज 52 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं, जबकि एक कोरोना पीड़ित महिला की मौत हो गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अभी महिला की मौत की पुष्टि नहीं की है, लेकिन एम्स प्रबंधन से इस बात की जाानकारी मिली है।

Read More: 10वीं पास युवाओं के लिए यहां निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन, समय सिमित

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 92598 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 86719 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 1197 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 4721 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 335 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 5 की मौत हो चुकी है। वहीं 858 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: मुंगेली जिले में फिर से मिले 4 नए कोरोना मरीज, छत्तीसगढ़ में आज 19 संक्रमितों की पुष्टि

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"