राजधानी में फिर सामने आई चाकूबाजी की घटना, दो दिन के भीतर दो मामले

राजधानी में फिर सामने आई चाकूबाजी की घटना, दो दिन के भीतर दो मामले

राजधानी में फिर सामने आई चाकूबाजी की घटना, दो दिन के भीतर दो मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: August 3, 2020 3:38 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना राजधानी रायपुर सहित आस—पास के इलाकों में वारदातें हो रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटना के बाद बलवा हो गया। मामले की जानकारी मिलने से पुलिस विभाग के आला अधिकारी पहुंचे हैं। फिलहाल इलाके में माहौल शांत है।

Read More: हुक्का पीकर 24 लोग हो गए कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत, गांव में मचा हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार मामला राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का है, जहां दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। चाकूबाजी के बाद इलाके में बलवा हो गया। इस घटना से घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पजाल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

Read More: दिल्ली दंगा को लेकर ताहिर हुसैन का बड़ा खुलासा, कहा- बड़ा करने का था प्‍लान, 370, CAA और राम मंदिर के फैसले को लेकर…

बता दें कि कल देर रात भी राजधानी ये चाकूबाजी की खबर सामने आई थी। कल देर रात एक युवक ने मीडिया संस्थान में काम करने वाले मैनेजर को चाकू से घायल कर दिया था।

Read More: राम मंदिर निर्माण में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध मंदिरों की मिट्टी और जल का भी होगा उपयोग, अयोध्या रवाना


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"