बेमौसम बरसात के बाद ठंड की वापसी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन हिस्सों में हो सकती है बारिश

बेमौसम बरसात के बाद ठंड की वापसी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन हिस्सों में हो सकती है बारिश

बेमौसम बरसात के बाद ठंड की वापसी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन हिस्सों में हो सकती है बारिश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: February 5, 2020 3:39 am IST

रायपुर: अचानक मौसम में हुए बदलाव के बाद एक बार फिर छत्तीसगढ़ में ठंड और कोहरे की वापसी हुई है। कल से प्रदेश के कई हिस्सों में रूक—रूककर बारिश हो रही है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, घना कोहरा भी छाया हुआ है। हालात को देखते हुए बस्तर को छोड़कर सभी संभागों में कोल्ड डे घाषित किया जा सकता है। वहीं, दूसरी ओर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए आज और कल बारिश होने की संभावना जताई है।

Read More: महिला कलेक्टर का एक और थप्पड़ कांड, भाजपा नेता के बाद अब ड्यूटी में तैनात ASI को मारा तमाचा

मिली जानकारी के अनुसार बेमौसम बरसात के बाद सरगुजा इलाके में घना कोहरा छाया हुआ है, कोहरे के चलते लोगों को तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों को भी कोहरे के चलते दिन में लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है।

Read More: रिलायंस बिग टीवी के नाम पर करोड़ों की ठगी, 12 डायरेक्टर्स पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

प्रदेश में उत्तर भारत से सर्द हवाएं आ रही है इसके और सिस्टम बने है जो मौसम को प्रभावित कर रहें हैं। लक्ष्यद्वीप से लेकर मध्य मराठा तक एक ट्रफ लाइन बना हुआ है जिससे की यहां उत्तरी इलाकों में बर्फबारी की स्थिति बनी हुई है। रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा संभाग में शीत दिवस माना जा रहा है मौसम विभाग ने पुर्वानुमान लगाया है कि आने वाले 2 दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश भी होगी।

Read More: मंदिरों की खाली पड़ी जमीनों की होगी नीलामी, कैबिनेट मंत्री का बड़ा ऐलान, ये है योजना


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"