बड़ा फैसला: 6 दिन के लिए खोला जाएगा पूरा शहर, रक्षाबंधन और बकरीद पर बाजारों और दुकानों में लौटेगी रौनक

बड़ा फैसला: 6 दिन के लिए खोला जाएगा पूरा शहर, रक्षाबंधन और बकरीद पर बाजारों और दुकानों में लौटेगी रौनक

बड़ा फैसला: 6 दिन के लिए खोला जाएगा पूरा शहर, रक्षाबंधन और बकरीद पर बाजारों और दुकानों में लौटेगी रौनक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: July 28, 2020 3:41 pm IST

इंदौर: कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच इंदौर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मंगलवार को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक में फैसला लिया गया है कि 6 दिन के लिए पूरा शहर खोला जाएगा। बताया जा रहा है कि बकरीद और रक्षा बंधन के चलते यह फैसला लिया गया है।

Read More: MRP से अधिक दाम पर गुड़ाखू-पान मसाला बेच रहे थे दुकानदार, अधिकारियों ने ग्राहक बनकर पकड़ा, हुई कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम इंदौर जिला प्रशासन के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच त्योहारों को लेकर बाजार खोलने को लेकर प्रस्ताव रखा गया। इस प्रस्ताव पर चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया कि 6 दिन के लिए पूरे शहर को खोला जाएगा। इस दौरान सभी दुकानें और संस्थानें भी खुली रहेंगी।

Read More: कोरोना पॉजिटिव युवती से संक्रमित डॉक्टर ने की छेड़छाड़, दोनों एक ही वार्ड में थे भर्ती

बता दें कि मध्यप्रदेश में अब तक 29217 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इमें से 20343 स्वस्थ्य हो चुके हैं और 8044 लोगों का उपचार जारी है। वहीं, प्रदेश में अब तक 830 लोगों की मौत हो चुकी है।

Read More: ‘मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान’: पीड़ितों की संख्या में आई गिरावट, भारत सरकार ने भी सराहा है प्रदेश सरकार की इस पहल को


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"