छत्तीसगढ़ के इस शहर में आईसोलेशन- कोविड केयर सेंटर प्रारंभ, राजधानी रेफर करने की समस्या से मिलेगी निजात

Ads

छत्तीसगढ़ के इस शहर में आईसोलेशन- कोविड केयर सेंटर प्रारंभ, राजधानी रेफर करने की समस्या से मिलेगी निजात

  •  
  • Publish Date - July 4, 2020 / 09:21 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

बेमेतरा। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने जिला मुख्यालय बेमेतरा मे आईसोलेशन सेन्टर/कोविड केयर सेन्टर प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर शिव अनंत तायल ने आज सवेरे जिला चिकित्सालय परिसर स्थित 40 बिस्तरों वाले इस अस्पताल का शुभारंभ किया।

ये भी पढ़ें- चंबल प्रोग्रेस वे को सीएम ने बताया ड्रीम प्रोजेक्ट, समीक्षा बैठक के…

इस अस्पताल मे सेन्ट्रल कमांड रुम तथा अलग-अलग पुरुष वार्ड एवं महिला वार्ड बनाए गए हैं, इन वार्डों का कलेक्टर ने मुआयना किया। आईसोलेशन सेन्टर/कोविड केयर सेन्टर अस्पताल के प्रारंभ होने से अब कोरोना संक्रमण की जांच पीपीई कीट के जरिए होने लगेगी। इसके पहले बिना लक्षण वाले धनात्मक केस सेम्पल जांच के लिए रायपुर एवं दुर्ग भेजा जाता था।

ये भी पढ़ें- पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की भाभी की कोरोना से मौत, 4 दिन पहले …

शुभारंभ के मौके पर पुलिस अधिक्षक दिव्यांग कुमार पटेल, अपर कलेक्टर संजय कुमार दीवान, एएसपी विमल कुमार बैस, मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस के शर्मा, नवनियुक्त सिविल सर्जन सह-अस्पताल अधिक्षक डॉ. वन्दना भेले एवं कोविड-19 प्रभारी डॉ ज्योति जसाठी उपस्थित थे।