शराब कारोबारी भजन सेठ सहित कई व्यापारियों के ठिकानों पर आयकर का छापा, हो सकता है बड़ा खुलासा
शराब कारोबारी भजन सेठ सहित कई व्यापारियों के ठिकानों पर आयकर का छापा, हो सकता है बड़ा खुलासा
गुना: शहर के शराब व्यापारी भजन सेठ के कई ठिकानों पर गुरुवार सुबह आयकर विभाग के अधिकारियों ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के अधिकारियों ने शहर के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। फिलहाल कार्रवाई जारी है और आईटी अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग को शहर के शराब व्यापारी भजन सेठ सहित शहर के कई कारोबारियों के खिलाफ कर चोरी की शिकायत मिली थी। इसके बाद अधिकारियों ने गुरुवार सुबह शहर के कई कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश देकर जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि रेड दौरान बड़ी कर चोरी का खुलासा हो सकता है।
Read More: बगदाद के ग्रीन जोन में हमला, विदेशी दूतावास के पास दागे गए दो रॉकेट

Facebook


