ज्योतिरादित्य बोले- कोई सिंधिया परिवार को ललकारे बर्दाश्त नहीं, सब कुछ छोड़कर दिल लेकर आया भाजपा में

ज्योतिरादित्य बोले- कोई सिंधिया परिवार को ललकारे बर्दाश्त नहीं, सब कुछ छोड़कर दिल लेकर आया भाजपा में

ज्योतिरादित्य बोले- कोई सिंधिया परिवार को ललकारे बर्दाश्त नहीं, सब कुछ छोड़कर दिल लेकर आया भाजपा में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: March 12, 2020 4:13 pm IST

भोपाल: भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे। इस दौरान उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिंधिया का जोरदार स्वागत किया। भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश भाजपा कार्यालय में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजमाता सिंधिया, दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी, कुशाभाऊ ठाकरे की तस्वीरों पर माल्यार्पण किया। वहीं, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सिंधिया के स्वागत और भारत माता की जय के नारे लगावाए।

Read More: मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार के लिए दिग्विजय सिंह और फूलसिंह बरैया के नाम पर लगी मुहर, देखिए सूची

इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं,जो बीजेपी परिवार ने खोले मेरे लिए दरवाजे खोले। 18 साल कांग्रेस में पसीना बहाया, लेकिन आज मैं बीजेपी के लिए समर्पित हूं। मेरा लक्ष्य जनसेवा है, राजनीति नहीं। भाजपा में प्रवेश के बाद अगर मैं कार्यकर्ताओं में अपनी पहचान बना पाया, तो ही मेरा जीवन सफल होगा।

Raed More: कार सवार युवकों ने किया शिक्षिका का अपहरण, इलाके में नाकेबंदी कर तलाश में जुटी पुलिस

सिंधिया ने आगे कहा कि भले ही आज मैं इस पायदान पर हूं, लेकिन शिवराज सिंह की भाषण शैली का शायद ही मुकाबला कर पाऊं। शिवराज और ज्योतिरादित्य हुए 1 पर 1 ग्यारह। शिवराज ने प्रदेश की स्थिति को बाहर से देखा है और मैंने भीतर से देखी है। मैंने वचन पत्र पूरा ना होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी थी, जिसके बदले मुझे ललकार मिली। उन्होंने कहा कि जब सिंधिया परिवार को ललकार मिले तो चुप नहीं रहता सिंधिया और देखिए आज सब छोड़ अपना दिल लेकर आया भाजपा में।

Read More: छत्तीसगढ़ में कौन होगा अगला बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, इन दिग्गज नेताओं के नामों पर चल रही चर्चा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"