भोपाल। मुख्यमंत्री कमलानाथ से चर्चा के बाद राष्ट्रीय किसान-मजदूर महासंघ ने अपनी प्रस्तावित हड़ताल आगामी निर्णय तक के लिए स्थगित कर दी है। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने एक राज्य स्तरीय समिति बनाए जाने की बात कही है, जो महासंघ की समस्याओं और मांगों पर विचार कर उनका समाधान करेगी।
मुख्यमंत्री कमलनाथ इस राज्य स्तरीय समिति के चेयरमैन होंगे। महासंघ के साथ बैठक के बाद इसकी घोषणा सीएम कमलनाथ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। उन्होंने कहा कि महासंघ की समस्याओं और मांगों को सुलझाने के लिए एक राज्य स्तरीय समिति बनाई जाएगी। वहीं उन्होंने वायरल ऑडियो पर कहा कि जो कानून कार्रवाई होती है, वो की जाएगी।
यह भी पढ़ें : किसान आंदोलन, कमलनाथ ने राष्ट्रीय किसान-मजदूर महासंघ के साथ की बैठक, 7 दिन के विशेष सत्र की मांग
इसी तरह बीजेपी विधायक उषा ठाकुर के बयान पर उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बीजेपी का चेहरा उजागर होगा। वहीं बीजेपी के प्रदेश सरकार को गिराने के दावे पर उन्होंने कहा कि विधायक दल की बैठक में 120 विधायकों ने दस्तखत किए हैं, सरकार को कोई खतरा नहीं है। बता दें कि इससे पहले बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने बुधवार को नाथूराम गोडसे को लेकर फिर एक विवादित बयान दिया है।