भोपाल: हाथरस गैंगरेप मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी का हल्लाबोल जारी है। गुरुवार को दिल्ली से हाथरस के लिए रवाना हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ग्रेटर नोएडा के पास यूपी पुलिस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई, इस दौरान धक्कामुक्की में राहुल गांधी भी जमीन पर गिर पड़े। मामले को लेकर देशभर में सियासत गरमा गई है। इस घटना को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी यूपी सरकार और भाजपा पर करारा प्रहार किया है।
पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा है कि हाथरस की पीड़िता के परिजनो से मिलने जा रहे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को यूपी की भाजपा सरकार के ईशारे पर जिस तरह से पुलिस ने बलपूर्वक ज़बर्दस्ती रोका, उनके साथ धक्का मुक्की की गयी, अभद्र व्यवहार किया गया, वो बेहद आपत्तिजनक व निंदनीय है। हाथरस की घटना पूरे देश के माथे पर कलंक है। पूरे देश ने देखा कि किस प्रकार आधी रात में परिजनो को बताये बग़ैर पीड़िता का धार्मिक भावनाओं के विपरीत अंतिम संस्कार किया गया। किस प्रकार पीड़िता न्याय की उम्मीद से अस्पताल में जीवन- मृत्यु से संघर्ष करती रही और यूपी सरकार बेख़बर बनी रही और जब आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीड़िता के परिवार से मिलना चाहते है, सांत्वना देना चाहते है तो उन्हें रोका जा रहा है। यूपी सरकार की इस तानाशाही का कांग्रेस विरोध करेगी।
हाथरस की घटना पूरे देश के माथे पर कलंक है। पूरे देश ने देखा कि किस प्रकार आधी रात में परिजनो को बताये बग़ैर पीड़िता का धार्मिक भावनाओं के विपरीत अंतिम संस्कार किया गया। किस प्रकार पीड़िता न्याय की उम्मीद से अस्पताल में जीवन- मृत्यु से संघर्ष करती रही और यूपी सरकार बेख़बर बनी रही
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) October 1, 2020
इस घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी यूपी सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा है कि सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि हिटलर की तानाशाही विचारधारा की जर्जर नींव पर आरएसएस और भाजपा टिकी हुई है। यदि भारत में अंग्रेजों की हुकूमत की समाप्ति का अध्ययन करके भी कांग्रेस की वैचारिक ताकत नहीं पहचान पाए, तो सच में आप तरस के लायक हैं। इन गीदड़भकियों को शाखाओं के भीतर ही रखो, सड़क पर तो जनता है।
Read More: शर्मसार हुआ जबलपुर, 2 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद उतारा मौत के घाट, दो आरोपी गिरफ्तार
और जब आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीड़िता के परिवार से मिलना चाहते है , सांत्वना देना चाहते है तो उन्हें रोका जा रहा है।
यूपी सरकार की इस तानाशाही का कांग्रेस विरोध करेगी।— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) October 1, 2020