इंदौर: कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार और प्रशासन ने नियमों का पालन करने का निर्देश दिया है। लेकिन सत्ताधारी पार्टी के ही कुछ लोग हैं जो नियमों की अनदेखी करने में लगे हुए हैं। ऐसा ही एक मामला इंदौर से सामने आया है, जहां वैक्सीनेशन सेंटर में भाजपा नेत्री का बर्थडे मनाया गया। भाजपा नेत्री के बर्थडे सेलीब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो सदर बाजार शासकीय स्कूल नंबर 39 का है, जहां भाजपा वैक्सीनेशन कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेत्री का बर्थडे मनाया गया। इस दौरान उनके साथ कई कार्यकर्ता भी वहां मौजूद रहे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वैक्सीनेशन सेंटर के बाहर वैक्सीन लगवाने वालों की लाइन लगी है और अंदर भाजपा नेत्री अपने कार्यकर्ताओं के साथ बर्थडे मना रहीं हैं।