प्रसूता को तमाचा जड़ना महिला डॉक्टर को पड़ा भारी, डीन ने थमाया निलं​बन आदेश

प्रसूता को तमाचा जड़ना महिला डॉक्टर को पड़ा भारी, डीन ने थमाया निलं​बन आदेश

प्रसूता को तमाचा जड़ना महिला डॉक्टर को पड़ा भारी, डीन ने थमाया निलं​बन आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: October 25, 2019 11:28 am IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी के सबसे बड़े सरकार अस्पताल भीमराव अंबेडकर अस्पताल में प्रसूता के साथ मारपीट करने वाली जूनियर डॉक्टर रश्मि तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। मामले में जांच के दौरान रश्मि तिवारी को दोषि पाया गया था। मामले में खुलासा होने के बाद रायपुर मेडिकल कॉलेज डीन ने जूनियर डॉक्टर रश्मि तिवारी को सस्पेंड करने का आदेश दिया है। बता दें कि बीते दिनों डॉक्टर द्वारा प्रसूता से मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ था।

Read More: सरकार बनाने का दावा पेश करेगी भाजपा, निर्दलीय विधायकों का मिला समर्थन

गौरतलब है कि बीते शनिवार को भानू यादव नाम की महिला को डिलीवरी के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान ड्यूटी पर तैनाम डॉक्टर रश्मि तिवारी ने प्रसूता से पूछा कि कितने बच्चे हैं। इसपर गर्भवती महिला ने डॉक्टर को जवाब दिया कि तीन बच्चे हैं और चौथे बच्चे की डिलीवरी के लिए अस्पताल आई है।

Read More: बैठक के दौरान बौखलाए क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष, खिलाड़ी को धमकी देते हुए कहा- डिलीट कर दूंगा तुम्हारा नंबर

प्रसूता का जवाब सुनकर रश्मि तिवारी भड़क उठी और महिला को बच्चे पैदा करने के नाम पर भला बुरा कहने लगी। दोनों के बीच बात इतना बढ़ा कि डॉक्टर रश्मि तिवारी ने भानू यादव को तमाचा जड़ दिया।

Read More: उपचुनावों में हार की समीक्षा करेगी भाजपा, नगरीय निकाय चुनाव से पहले भाजपा में छायी मायुसी

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/nktT90G2Wxs” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"